फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Lines of tractors, jam in Baraut

ट्रैक्टरों की कतारें, बड़ौत में भीषण जाम

Sun, 31 Jan 2021 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Lines of tractors, jam in Baraut
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर लगी ट्रैक्टरों की लाइन। - फोटो : BARAUT
ट्रैक्टरों की कतारें, बड़ौत में भीषण जाम
विज्ञापन

तहसील परिसर में जगह कम पड़ी तो दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर ही खड़े कर दिए ट्रैक्टर, यात्री हुए परेशान
बड़ौत। महापंचायत में शामिल होने के लिए किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली पर तिरंगा लहराते हुए पहुंचे। नगर में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे समेत क्षेत्र के मुख्य मार्गों पर ट्रैक्टर ही ट्रैक्टर दिखाई दिए। महापंचायत खत्म होने के बाद रात तक पुलिस यातायात सुचारु करने के लिए मशक्कत करती नजर आई।
तहसील परिसर में रविवार को आयोजित महापंचायत में जौनमाना, ढिकाना, लुहारी, शबगा, गुराना, लौहड्डा, बिजरौल, बामनौली, बावली, मलकपुर, वाजिदुपर, दोघट, सिरसली, बड़ौली, छपरौली, किरठल, हलालपुर समेत अन्य गांवों से सुबह ही ट्रैक्टर-ट्राली का सैलाब उमड़ पड़ा। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे, बड़ौत-मुजफ्फनगर मार्ग, बड़ौत-छपरौली मार्ग, बड़ौत-कोताना आदि मुख्य मार्गों पर भीषण जाम लग गया। तहसील में मैदान भरने के बाद महापंचायत में पहुंचे लोगों ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर ही अपने ट्रैक्टर खड़े कर दिए। इससे जाम की स्थिति और विकट हो गई। पैदल लोगों को भी खासी परेशानी हुई। वहीं, जाम के चलते आम लोगों ने घरों से निकलने में परहेज किया।
विज्ञापन

रोडवेज को दो लाख रुपये का नुकसान
बड़ौत डिपो के संचालन प्रभारी नरेंद्र मान ने बताया कि महापंचायत के कारण कम ही यात्री घरों से निकले। लगभग 30 बसें डिपो पर ही खड़ी रही। इससे लगभग दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed