फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Life scorching due to strong sun and hot wind

बढ़ती गर्मी में लोगों का हाल बेहाल, तेज धूम और गर्म हवा कर रही परेशान

Tue, 19 Apr 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Life scorching due to strong sun and hot wind
बागपत-कोर्ट रोड पर गर्म हवा से बचने के लिए सर पर कपड़ा रखकर जाते युवक - फोटो : BAGHPAT
बागपत। बढ़ती गर्मी में लोगों को बेहाल कर दिया है। तपिश चलते लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। गर्म हवा के कारण लोगों का बुरा हाल है। मंगलवार को जिले का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। दोपहर में नगर के मार्ग और बाजारों में लोगों की आवाजाही घट गई है।
विज्ञापन

धूप तेज से लोगों को परेशानी बढ़ रही है। वहीं, त्वचा झुलस रही है। तेज धूप के साथ गर्म हवा से सितम लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को जिले का न्यूनतम तापमान 26 और अधिकतम तापमान 42 डिग्री पहुंच गया है। गर्मी बढ़ऩे से लोग घरों से बाहर निकलने में कतरा रहे हैं। दोपहर में नगर के बाजारों और मार्गों पर लोगों की आवाजाही कम हो रही है। लोग दोपहर में जरूरी काम के लिए ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। गर्मी से बचाव के लिए चिकित्सक लोगों को पेय पदार्थो का अधिक सेवन करने के साथ शरीर को ढककर घर से निकलने तथा खाली पेट न रहने की सलाह दे रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि गर्मी अधिक होने पर तेज बुखार होने की आशंका बढ़ जाती है। वहीं, सही समय पर उचित उपचार न मिलना खतरनाक साबित हो सकता है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत ने ताजे फल और हरी सब्जियों का सेवन करने के साथ पेय पदार्थों का अधिक सेवन करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed