फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Life imprisonment to two brothers who murdered a farmer

Baghpat News: किसान की हत्या करने वाले दो भाइयों को आजीवन कारावास

Sat, 08 Jun 2024 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 08 Jun 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Life imprisonment to two brothers who murdered a farmer
बागपत। बसी गांव में बुजुर्ग किसान ओमप्रकाश की गोली मारकर हत्या करने वाले दो सगे भाई अमित और मोहन को न्यायाधीश ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही अमित पर 18 हजार और मोहन पर 15 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया। अर्थदंड अदा नहीं करने पर छह महीने की सजा बढ़ाने के आदेश दिए।
विज्ञापन

जिला शासकीय अधिवक्ता राहुल नेहरा ने बताया कि दो अक्तूबर 2016 को संजीव निवासी बसी ने खेकड़ा कोतवाली में अपने पिता ओमप्रकाश की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें संजीव ने आरोप लगाया कि गांव के ही अमित ने उसकी पत्नी को फोन कर अभद्रता की और विरोध करने पर गाली-गलौज की। जिसका पता चलने पर उसके पिता ओमप्रकाश शिकायत करने अमित के घर गए।
विज्ञापन

इसके विरोध में अमित अपने भाई मोहन के साथ उनके घर आया और उसके पिता के गले से तमंचा सटाकर गोली मार दी। उसकी पत्नी और छोटे भाई की पत्नी के साथ भी मारपीट की गई। घायल ओमप्रकाश की दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकदमे की सुनवाई जिला एवं सत्र न्यायालय में हुई। सुनवाई पूरी होने पर न्यायाधीश संजय कुमार मलिक ने दोनों भाइयों पर दोष सिद्ध होने पर आजीवन कारावास की सजा सुनाई और 15-15 हजार रुपये अर्थदंड लगाया। अर्थदंड अदा नहीं करने पर छह महीने की सजा बढ़ाने के आदेश दिए। इसके अलावा तमंचा बरामद होने पर दर्ज हुए मुकदमे में अमित को तीन साल की सजा और तीन हजार रुपये अर्थदंड लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed