फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat News: Lesson to be taught to Panchayati Raj Minister: Surendra Chaudhary

देशखाप चौधरी के आवास पर हुई पंचायत: सुरेन्द्र चौधरी बोले- पंचायती राज मंत्री को सिखाया जाएगा सबक

Tue, 24 Aug 2021 08:16 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 24 Aug 2021 08:16 PM IST
सार

देशखाप चौधरी सुरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि मंत्री भूपेंद्र चौधरी द्वारा पांच दिन पहले पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के प्रति की गई टिप्पणी बहुत ही निंदनीय है। पंचायत में सर्वसम्मत्ति से निर्णय लिया गया कि सरकार के ऐसे मंत्रियों का पूर्ण रूप से बहिष्कार किया जाएगा।

विज्ञापन
Baghpat News: Lesson to be taught to Panchayati Raj Minister: Surendra Chaudhary
बागपत में पंचायत हुई। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह पर पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी द्वारा की गई अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में देशखाप चौधरी के आवास पर पंचायत हुई। पंचायत में वक्ताओं ने पंचायत राज मंत्री द्वारा देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चरण सिंह पर की गई अशोभनीय टिप्पणी करने पर नाराजगी जताई और पंचायती राज मंत्री को सबक सिखाने का आहवान किया गया। साथ ही आगामी पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में होने वाली पंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।

विज्ञापन


पंचायत में विभिन्न खापों के चौधरियों के अलावा रालोद, सपा पार्टी के पदाधिकारी भी शामिल हुए। देशखाप चौधरी सुरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि मंत्री भूपेंद्र चौधरी द्वारा पांच दिन पहले पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के प्रति की गई टिप्पणी बहुत ही निंदनीय है। पंचायत में सर्वसम्मत्ति से निर्णय लिया गया कि सरकार के ऐसे मंत्रियों का पूर्ण रूप से बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन


इस दौरान पंचायत में नए कृषि कानून को लेकर आक्रोश भी जताया गया। वक्ताओं ने कहा कि कृषि कानूनों के विरोध में धरना चलते हुए नौ महीने हो चुके हैं, लेकिन सरकार किसानों की मांग मानने को तैयार नहीं। भाजपा किसानों को बर्बाद करने पर तुली हुई है। अब समय आ गया है जब सरकार को करारा सबक सिखाया जाएगा। पंचायत में निर्णय लिया गया कि आगामी पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में होने वाली पंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत की अध्यक्षता धामा खाप के चौधरी जितेंद्र धामा व संचालन मुनेश बरवाला द्वारा किया गया। भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, थांबेदार यशपाल सिंह, सपा जिला अध्यक्ष मनोज पंवार, शौकेंद्र पहलवान, जितेंद्र तोमर, कर्नल ब्रहमपाल सिंह तोमर, कुलदीप उज्जवल, प्रमेंद्र तोमर, पूर्व विधायक डॉ अजय तोमर, रालोद जिलाध्यक्ष जगपाल तेवतिया, विश्वास चौधरी, अरुण तोमर उर्फ बॉबी, गौरव बड़ौत, संजीव तोमर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed