फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Leopard was the death of internal injuries

अंदरूनी चोटों से हुई थी तेंदुए की मौत

Fri, 27 May 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 27 May 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
Leopard was the death of internal injuries
निरपुड़ा गांव में खेत में जांच करते वन अधिकारी। - फोटो : amar ujala
बागपत के निरपुड़ा के जंगल में पड़े मिले तेंदुए की मौत छाती में अंदरूनी चोटें के लगने से बुधवार दोपहर में हो गई थी। दो साल के मादा तेंदुए के शरीर पर नुकीले हथियार का भी एक घाव मिला है। इंटरनल हेमरेज से शरीर के अंदर अधिक खून बहकर थक्के जमने से मौत हुई। हमला किसने किया, वन विभाग इसकी जांच में जुटा है। विभाग की टीम ने गांव के जंगल में छानबीन की गई।
विज्ञापन


बुधवार रात निरपुड़ा गांव में टीकरी मार्ग पर किसान जसवंत सिंह के खेत में दो साल के मादा तेंदुए का शव पड़ा मिला था। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजपाल सिंह ने बताया कि तेंदुए के पोस्टमार्टम के लिए डिप्टी सीवीओ डॉ खुशीराम, डॉ रोहित सिंह और डॉ अक्षय बालियान की तीन सदस्यीय टीम गठित की गई।
विज्ञापन


संतनगर वन क्षेत्र में तेंदुए का पोस्टमार्टम किया गया। शरीर पर एक घाव मिला है। यह घाव नुकीले हथियार का हो सकता है। लेकिन मौत का कारण छाती में अंदरूनी चोट लगकर शरीर के अंदर अधिक खून बहना है। मादा तेंदुए के शरीर में खून के थक्के जमे मिले हैं। रिपोर्ट वन विभाग के अधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेंजर ओम सिंह एवं वन दरोगा रविकांत चौधरी ने बताया कि पुलिस चौकी में तेंदुए के शव मिलने की सूचना विभाग की ओर से दे दी गई थी। अंदरूनी चोट कैसे लगी, इस पर विभाग जांच कर रहा है। डीएफओ मनीष मित्तल का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

निरपुड़ा के जंगल में वन विभाग का डेरा
दोघट। तेंदुए का शव मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने निरपुड़ा गांव के जंगल में डेरा डाल लिया है। बृहस्पतिवार को दिनभर गांव में तेंदुए की मौत की वजह और सुबूत जानने में वन विभाग के कर्मचारी जुटे रहे। बड़ौत क्षेत्र के रेंजर ओम सिंह और वन दरोगा रविकांत चौधरी ने बताया कि बृहस्पतिवार को ग्रामीणों के साथ निरपुड़ा के जंगल में छानबीन की गई।


विभाग को आशंका थी कि अगर दो साल का मादा तेंदुआ यहां मिला है तो अन्य तेंदुए के भी पद चिह्न मिल सकते हैं। इसके अलावा विभाग मौत के सुबूत जुटाने में लगा रहा। लेकिन यहां विभाग के हाथ कुछ खास चीजें नहीं लगी।

नर्सरी में दफना दिया गया तेंदुआ
बिनौली। वन क्षेत्र में पोस्टमार्टम के बाद संतनगर रेंज की नर्सरी में ही तेदुए को दफना दिया गया। इस बीच आसपास के गांवों के काफी लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed