फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Leopard seen roaming on the road in Sujti village, farmers made video

Baghpat News: सूजती गांव में रास्ते में घूमता दिखा तेंदुआ, किसानों ने बनाई वीडियो

Sun, 10 Sep 2023 12:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Leopard seen roaming on the road in Sujti village, farmers made video
दोघट। हिम्मतपुर सूजती गांव के जंगल में किसानों को तेंदुआ और एक शावक दिखाई देने पर दहशत फैल गई। किसानों ने तेंदुए की वीडियो बना ली और वन विभाग को सूचना दी। उधर, ग्रामीणों ने खुद भी तेंदुए को तलाश किया। किसानों का आरोप है कि सूचना देने के बाद एक वन रक्षक जंगल में पहुंचा। किसानों ने वन रक्षक पर पूरी टीम बुलाने के लिए शुल्क मांगने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

सूजती गांव के जंगल में किसान ओमबीर, सुधन, मोहित राठी और धर्मपाल खेत में काम कर रहे थे, तभी खेत के पास संपर्क मार्ग पर एक तेंदुआ व उसके साथ एक शावक दिखाई दिया। किसानों ने बताया कि उन्होंने तेंदुए की वीडियो बना ली और रेंजर बड़ौत को सूचना दी। उधर, जानकारी होने पर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। किसानों का आरोप है कि वन विभाग का एक वन रक्षक जंगल में आया और पंजों के निशान देखकर बिना कांबिंग किये वापस लौट गया। इसके बाद किसानों ने लाठी-डंडे लेकर खुद ही तेंदुए की तलाश की, लेकिन तेंदुआ नहीं मिला। किसानों ने आरोप लगाया कि पिछले कई दिन से जंगल में तेंदुआ और शावक देखा जा रहा है, जिससे किसानों में भय का माहौल बना हुआ है। किसानों ने पूरी टीम बुलाने के लिए वन रक्षक पर शुल्क मांगने का आरोप लगाकर रोष जताया और हंगामा करते हुए कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर किरणपाल, मनीष, ओमबीर, पम्मी, जयवीर, अनिल, मांगेराम, सचिन, संजय, धनराज, संजीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

----
वीडियो देखकर वन विभाग का अजीब तर्क, बिल्ली बताया
सूजती गांव के जंगल में किसानों ने तेंदुए का वीडियो बनाकर वन विभाग के अधिकारियों को भेजा, जिसमें तेंदुआ साफ नजर आ रहा है। वीडियो देखकर वन विभाग के अफसरों ने अजीब तर्क दिया और तेंदुए को जंगली बिल्ली बताया। जिस पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
खेत में काम करने नहीं गये अहैड़ा के किसान
अहैड़ा गांव के जंगल में तेंदुआ दिखाई देने के बाद से किसान भयभीत हैं। जिस पर शनिवार को काफी संख्या में किसान खेतों में काम करने के लिए नहीं गए। किसानों ने वन विभाग की टीम के जंगल में तेंदुए की तलाश नहीं करने पर नाराजगी भी जताई और जल्द ही डीएम से शिकायत करने की चेतावनी दी।
-----
टटीरी व बागपत की बाग वाली बस्ती में तेंदुए का शोर मचा
शहर के दिल्ली रोड पर बाहरी इलाके में स्थित बाग वाली बस्ती में शुक्रवार रात तेंदुआ दिखाई देने का शोर मचा दिया, जिस पर लोग इकट्ठा हो गये। लोगों ने पुलिस को भी सूचना देकर बुलाया गया। इसके अलावा अग्रवाल मंडी टटीरी के जंगल में तेंदुए के पंजे के निशान होने की बात कहते हुए वहां तेंदुआ होने का शोर मच गया।

----
-वर्जन
किसानों द्वारा भेजी गई वीडियो में जो जीव दिखाई दे रहा है, वह तेंदुआ नहीं है। प्रथम दृष्टया वह जंगली बिल्ली लग रही है। मौके पर टीम भेज दी गई है। वन कर्मी द्वारा सुविधा शुल्क मांगने के आरोप की जांच कराई जाएगी। यदि वन कर्मी दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सुनेंद्र सिंह, वन रेंजर, बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed