फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Leopard seen in the forest of Doghat, panic among farmers

दोघट के जंगल में दिखा तेंदुआ, किसानों में दहशत

Tue, 09 Aug 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Leopard seen in the forest of Doghat, panic among farmers
दोघट। फसल पर दवा का छिड़काव कर रहे किसानों को जंगल में तेंदुआ दिखाई दिया, जो खेतों में घुस गया। जिससे किसानों में दहशत का माहौल है। सूचना पर वनकर्मियों की टीम ने किसानों के साथ मिलकर तेंदुए की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन

किसान सुरेशपाल ने बताया कि सोमवार को वह खेत में गन्ने की फसल पर मजदूरों से दवाई का स्प्रे करा रहा था। तभी मजदूरों के खेत में पहुंचते ही तेंदुआ निकलकर भागा। जिसे देखते ही खेत में काम कर रहे मजदूर दौड़कर बाहर आ गए। शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल में भाग गया। जंगल में सूचना पर वन दरोगा चंद्र किरण शर्मा, संजीव कुमार मौके पर पहुंचे। जिसके बाद तेंदुए के निशान देखकर उसकी तलाश भी कराई गई, लेकिन तेंदुआ नहीं मिला। इस मामले में बड़ौत के कार्यवाहक रेंज अधिकारी रविकांत चौधरी का कहना है कि जो निशान तेंदुए के बताए गए हैं, उनकी जांच की गई। किसानों को सावधानी बरतने के लिए कहा गया है। वन विभाग की टीम जंगल में नजर रख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed