Baghpat News: 38 घंटे बाद कुएं से बाहर निकाला गया तेंदुआ, शिवालिक रेंज में सुरक्षित छोड़ा जाएगा
बागपत के बिनौली थाना क्षेत्र में जंगल में बने कुएं में सोमवार दोपहर एक तेंदुआ के गया था। मंगलवार को 38 घंटे बाद तेंदुए का सफल रेस्क्यू किया गया और उसे सुरक्षित बाहर निकाला गया। रेस्क्यू टीम उसे सुरक्षित शिवालिक रेंज में छोड़ देगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिनोली में आखिरकार 38 घंटे से अधिक समय तक कुएं में गिरे तेंदुए का सफल रेस्क्यू कर लिया गया। वाइल्ड लाइफ एसओएस मथुरा, मेरठ व वन विभाग बागपत की टीम ने यह सफल रेस्क्यू किया। अब इस तेंदुए को शिवालिक रेंज में छोड़ दिया जाएगा।
दरअसल, बिनोली थाना क्षेत्र के रंछाड गांव में किसान रणवीर सिंह के खेत में एक खुला कुंआ है। यहां पर रविवार की शाम एक तेंदुआ अचानक गिर गया था। सोमवार की सुबह ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई, लेकिन संशाधन और लखनऊ, मेरठ से आलाधिकारियों से अनुमति न मिलने के कारण तेंदुए का रेस्क्यू नहीं किया जा सका। देर शाम मेरठ मंडल वन विभाग के सीएफ गंगाप्रसाद, डीएम राजकमल यादव ने भी मौका मुआयना किया था।
यह भी पढ़ें:Baghpat News: पूर्व सीएमओ और डिप्टी सीएमओ की गिरफ्तारी के आदेश
वहीं मंगलवार की सुबह दिन निकलते ही यहां पर वाइल्ड लाइफ एसओएस मथुरा, मेरठ की टीम मौके पर पहुंच गई। ट्रेंकुलाइजर गन के माध्यम से दूसरे प्रयास में तेंदुए को बेहोश किया गया। बाद में कुएं में उतर टीम ने तेंदुए को बाहर निकाला।
बेहोशी हालत में भी तेंदुए की गुर्राहट से भय का माहौल रहा हालांकि तेंदुआ जाल में जकड़ा हुआ था। इसके बाद टीम तेंदुए को पिंजरे में लेकर यहां से रवाना हो गई। टीम के सभी सदस्यों ने एक दूसरे को सफल रेस्क्यू के लिए बधाई दी। सीएफ गंगाप्रसाद ने बताया कि अब इस तेंदुए को शिवालिक रेंज पर सुरक्षित छोड़ा जाएगा।
ये मौजूद रहे अधिकारी
डीएफओ हेमंत सेठ, वन रेजर रविकांत चौधरी, वन रक्षक संजय, वन दरोगा मोहित, आंसु, वन कर्मी मनोज, विकास के अलावा मेरठ व मुजफ्फरनगर से रेस्कयू से कमलेश, मोहन सिंह गौरव व बागपत रेजर संजीव शर्मा, अशोक कुमार पशु धन प्रसार अधिकारी, यतेन्द्र फार्मासिस्ट, चरण सिंह जौहडी, कुलदीप, ललित कुलदीप सिंह रेजर मुजफ्फरनगर, राहुल शर्मा वन रक्षक, चिकित्सा अधिकारी जिवाना गुलियान अमित कुमार शामिल रहे।