{"_id":"5e274a568ebc3e4b4c43943b","slug":"leopard-hunted-dog-farmer-saved-life-by-running-away-baghpat-news-mrt4649291186","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए ने किया कुत्ते का शिकार, किसान ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए ने किया कुत्ते का शिकार, किसान ने बचाई जान
विज्ञापन
तेंदुए ने किया कुत्ते का शिकार, किसान ने भागकर बचाई जान
छपरौली (बागपत)। कस्बे के जंगल से होकर परिवार सहित भैंसा बुग्गी से लौट रहे किसान को तेंदुआ दिखाई दिया तो उसके होश उड़ गए। तेंदुए ने उसके भैंसें पर झपटा मारने की कोशिश की। तभी कुत्ता भौंकने लगा। इसके बाद किसान के सामने तेंदुआ कुत्ते का शिकार कर उसे गन्ने के खेत में खींच ले गया। गांव में किसान ने इसकी सूचना दी तो दहशत का माहौल बन गया।
कस्बे की पट्टी चौधरान निवासी किसान यासीन अपने खेत से बुग्गी लेकर पत्नी और बच्चे के साथ घर की ओर आ रहा था। तभी उसके बच्चे को एक खेत से तेंदुआ निकलते दिखाई दिया। किसान का कहना है कि तेंदुआ भैंसें की ओर बढ़ने की कोशिश की तो पत्नी और बच्चे चीखने-चिल्लाने लगे। इसी बीच एक कुत्ते ने तेंदुए को देखकर भौंकना शुरू किया तो भैंसें को छोड़कर तेंदुआ कुत्ते को अपना शिकार बना लिया। आनन-फानन में किसान भैंसा बुग्गी वहीं छोड़कर परिवार के साथ घर पहुंचा। किसान ने कस्बे में आकर तेंदुए के देखे जाने की बात कही, तो उसके साथ अन्य किसान खेत पर पहुंचे। काफी खोजबीन के बाद भी उन्हें तेंदुआ दिखाई नहीं दिया। भैंसा बुग्गी वहीं पर थी तो वे उसे लेकर घर लौट आए। कई दिनों से छपरौली खादर में तेंदुए के देखे जाने की सूचना मिल रही है। इसके चलते लोगों में दहशत है। खेत में जाने से किसान डर रहे हैं। किसानों का कहना है कि वन विभाग को पिंजरा लगाना चाहिए।