{"_id":"678bff9338c9f5be760e5c8e","slug":"lekhpals-declare-boycott-of-work-baghpat-news-c-28-1-bag1001-125116-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: लेखपालों का कार्य बहिष्कार का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: लेखपालों का कार्य बहिष्कार का एलान
Sun, 19 Jan 2025 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sun, 19 Jan 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
बागपत। अफसरों ने वेतन रोका तो लेखपालों ने भी मोर्चा खोल दिया। वेतन रोकने से क्षुब्ध लेखपालों ने बैठक कर वेतन नहीं दिए जाने की निंदा की और बीस जनवरी तक वेतन नहीं मिलने पर 21 से कार्य बहिष्कार करने का एलान कर दिया।
तहसील परिसर में आयोजित हुई उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की बैठक में पदाधिकारियों ने वेतन नहीं मिलने की समस्या पर चर्चा की। जहां अध्यक्ष मोहित तोमर, सचिव सचिन भारती ने कहा कि जिले की तीनों तहसीलों में चल रहे फार्मर रजिस्ट्री में बागपत तहसील अच्छी स्थिति में है। बड़ौत और खेकड़ा तहसील के लेखपालों का वेतन जारी करा दिया गया, जबकि बागपत तहसील के लेखपालों का वेतन जारी नहीं किया गया। संवाद