फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Lekhpal sent the money to whom and how did it reach one kilometer away

Baghpat News: लेखपाल ने किसे भेजे रुपये और कैसे पहुंचा एक किलोमीटर दूर

Sun, 21 May 2023 05:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 05:58 PM IST
विज्ञापन
Lekhpal sent the money to whom and how did it reach one kilometer away
-पूर्व विधायक के साथ कस्बे के लोगों ने थाना प्रभारी से मुलाकात की, निष्पक्ष जांच की मांग
विज्ञापन

फोटो 7
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। टीकरी कस्बे के रहने वाले लेखपाल प्रवीण राठी का शव मिलने के बाद से पुलिस अभी तक हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी है। वहीं इस मामले में पूर्व विधायक के साथ कस्बे के लोग थाना प्रभारी से मिले। उन्होंने लेखपाल के एक किलोमीटर दूर पहुंचने और मौत होने से पहले लेनदेन समेत हर बिंदु पर जांच की मांग उठाई है।

लेखपाल प्रकरण के खुलासे की मांग को लेकर थाने पहुंचे पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने बताया कि प्रवीण राठी की मौत होने से पहले खाते से लाखों रुपये का लेनदेन का मामला सामने आया था। इसके बाद लापता हुआ लेखपाल प्रवीण राठी का शव घर से एक किलोमीटर दूर जंगल में पड़ा मिला। उन्होंने कहा कि हत्या या फिर आत्महत्या का सही खुलासा और हर बिंदु पर जांच कराने की मांग की। इस मामले में थाना प्रभारी देवेश कुमार शर्मा ने जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया। उनका कहना है कि बिसरा की जांच रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा और उसी आधार पर जांच कर शीघ्र खुलासा किया जाएगा। थाना प्रभारी से मिलने वालों में देशपाल, महावीर, रमेश, हरपाल, सोमपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed