{"_id":"590e198e4f1c1b0646444735","slug":"lekhpal-ne-ki-chhedchhad","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल ने की छेड़छाड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपाल ने की छेड़छाड़
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली। जौहड़ी गांव में खेत से कार्य कर लौट रही एक युवती के साथ एक चकबंदी लेखपाल ने छेड़छाड़ कर दी। युवती ने विरोध किया तो उससे जमकर मारपीट की। घर पहुंचकर युवती ने परिजनों को आपबीती बतायी तो उन्होंने बिनौली थाने पर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। दो समुदाय का मामला देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।
शुक्रवार की देर शाम जौहड़ी निवासी युवती ने थाना बिनौली पर तहरीर दी कि वह अपने खेत पर कार्य कर घर लौट रही थी। उसी दौरान रास्ते में उसे एक युवक मिला, जिसने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गयी। आरोप लगाया कि जब रोते हुए घर पहुंची और भाई को आपबीती बताई तो दोनों विरोध जताने वहां पर दोबारा पहुंचे, लेकिन वहां पर पहले से ही खड़े कई युवकों ने उनके साथ दोबारा से मारपीट की। बाद में सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी युवक वहां से भाग निकला।
पीड़िता की तहरीर पर जब पुलिस व परिजनों ने जांच की तो पता चला कि छेड़छाड़ करने वाला आरोपी युवक उम्मेद पुत्र मोमीन निवासी लोनी है, जो चकबंदी विभाग में प्रशिक्षु लेखपाल के पद पर तैनात है और रंछाड़ गांव मेें ट्रेनिंग कर रहा है। बाद में पुलिस ने दो आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ के में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।