{"_id":"5f4e87f58ebc3e539a7e6a84","slug":"lekhpal-hanged-on-the-noose-due-to-home-trouble-baghpat-news-mrt4991468185","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह क्लेश के चलते फांसी के फंदे पर झूल गया लेखपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृह क्लेश के चलते फांसी के फंदे पर झूल गया लेखपाल
विज्ञापन
कलक्ट्रेट के निकट सरकारी आवास में रह रहा था
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। गृह क्लेश के चलते कलक्ट्रेट के निकट सरकारी आवास में रह रहे लेखपाल ने मंगलवार की रात फांसी के फंदे पर झूलकर जान दे दी। एसडीएम सदर ने जिला अस्पताल पहुंचकर पीड़ित परिवार से जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बताया कि लेखपाल का पत्नी से विवाद चला आ रहा था।
छपरौली निवासी अंशुल कुमार (28) पुत्र ईश्वर दास लेखपाल के पद पर कार्यरत था। सदर तहसील में अंशुल की ड्यूटी पिलाना ब्लॉक में थी। पिछले कई साल से वह कलक्ट्रेट के निकट सरकारी आवास में रह रहा था। मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे उसने घर में फंखे पर फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। अंशुल के मोबाइल पर कॉल रिसीव नहीं हुई तो पड़ोसी मौके पर पहुंचे। पड़ोसियों ने गेट तोड़ा तो अंशुल पंखे पर लटका हुआ था। परिवार के सदस्य उस वक्त घर पर नहीं थे। पड़ोसी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एडीएम अमित कुमार सिंह और एसडीएम सदर अनुभव कुमार ने जिला अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। लेखपाल के पिता ईश्वर दास अपनी बेटियों के साथ दूसरे आवास में रह रहे थे। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अुंशल का पत्नी के साथ विवाद था और एक माह पहले उसकी पत्नी बेटी को लेकर मायके चली गई थी।