फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Lekhpal angry for not getting the cost of making polling booth

पोलिंग बूथ बनाने का खर्च न मिलने से लेखपाल नाराज

Tue, 08 Mar 2022 11:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 11:05 PM IST
विज्ञापन
Lekhpal angry for not getting the cost of making polling booth
खेकड़ा। विधान सभा चुनाव के मतदान के एक माह बाद भी पोलिंग बूथ बनाने का खर्चा ना मिलने पर तहसील के लेखपालों और अमीनों में आक्रोश है। उन्होंने खेकड़ा तहसील में बैठक कर विरोध जताया। बताया कि 10 फरवरी को जनपद में विधान सभा चुनाव के लिए मतदान हुआ था। मतदान के लिए नगर क्षेत्र के 40 बूथों समेत क्षेत्र के करीब 214 बूथों का निर्माण करने की जिम्मेदारी खेकड़ा तहसील के लेखपालों और अमीनों को दी गई थी। उन्होंने बूथों का निर्माण जिम्मेदारी के साथ कराया था। मगर, अभी तक बूथ निर्माण में आने वाला खर्च नहीं दिया गया। लेखपाल संघ उत्तर प्रदेश के तहसील अध्यक्ष राकेश शर्मा ने और अमीन संघ के ब्लाक अध्यक्ष रोहताश कुमार ने उपजिलाधिकारी से मामले में हस्तक्षेप कर उनका खर्च दिलवाने की मांग की है। इस दौरान संजीव राठी, कृष्णपाल सिंह, दीपक शर्मा, विजय कुमार, एकता, विकास धामा, ओमपाल शर्मा, सुभाष अमीन, संदीप अमीन आदि मौजूद रहे। एसडीएम अजय कुमार का कहना है कि इस संबंध में लेखपालों से वार्ता की गई है। मतगणना पूर्ण होने के बाद लेखपालों को 11 मार्च को बूथ निर्माण में खर्च धनराशि के चेक वितरित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed