फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Legislator Yogesh Dhama surrenders in violation of code of conduct

आचार संहिता उल्लंघन के मामले में विधायक योगेश धामा ने किया सरेंडर

Thu, 13 Feb 2020 03:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 13 Feb 2020 03:34 AM IST
विज्ञापन
Legislator Yogesh Dhama surrenders in violation of code of conduct
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
जिला पंचायत और विधानसभा चुनाव में आचार संहिता उल्लंघन के तीन मामलों में बागपत के भाजपा विधायक योगेश धामा ने बुधवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। एडीजे तृतीय शैलजा राठी ने उनकी जमानत मंजूर की। अगली सुनवाई के लिए दो मार्च की तिथि तय की गई है।
विज्ञापन


बचाव पक्ष के अधिवक्ता राहुल नेहरा ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान छह फरवरी 2017 को एसआई आनंद प्रकाश ने चांदीनगर थाने में भाजपा प्रत्याशी योगेश धामा, उनके समर्थक नीरज, जयपाल, सोहनवीर के खिलाफ धारा 188 और 123 लोक प्रतिनिधि अधिनियम में मुकदमा दर्ज कराया था। बिना अनुमति के ढिकौली में रोड शो निकालने का आरोप था। इसके अलावा जिला पंचायत चुनाव के दौरान 20 अक्तूबर 2015 को एसआई धर्मेंद्र सिंधू ने दोघट थाने पर मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


तत्कालीन जिला पंचायत अध्यक्ष योगेश धामा पर अनुमति नहीं होने के बावजूद दाहा में सभा करने का आरोप लगाया गया था। तब योगेश धामा वार्ड एक से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रहे थे। प्रकरण में धारा 171/5 व 171झ आईपीसी में मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके अलावा एक मुकदमा वर्ष 2002 में भी दर्ज हुआ था। तीनों प्रकरणों में धामा ने बुधवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। एडीजे तृतीय शैलजा राठी ने 25-25 हजार के दो जमानती और पर्सनल बांड पर जमानत मंजूर कर ली है। प्रकरण में अगली सुनवाई दो मार्च को की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में सुने जाएंगे जनप्रतिनिधियों के प्रकरण

जनप्रतिनिधियों पर दर्ज मुकदमों की फाइल पहले हाईकोर्ट भेज दी गई थी। यह फाइलें दोबारा जिले में ही वापस भेज दी गई है। एडीजे तृतीय शैलजा राठी की कोर्ट में इन प्रकरणों की सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed