फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Legislation of self -welfare, sin is destroyed

Baghpat News: विधान आत्म कल्याण का साधन, नष्ट हो जाते है पाप

Sat, 02 Mar 2024 04:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 02 Mar 2024 04:42 PM IST
विज्ञापन
Legislation of self -welfare, sin is destroyed
बागपत, छपरौली। कस्बे के श्री 1008 भगवान महावीर स्वामी दिगंबर जैन मंदिर में शनिवार को मुनि श्री 108 शिवानंद महाराज व प्रशमानंद महाराज के सानिध्य में तीन दिवसीय श्री जिन सहस्त्रनाम विधान का शुभारंभ किया गया। विधान में 58 इंद्र और इंद्राणियों ने भगवान महावीर अभिषेक और शांति धारा की।
विज्ञापन

विधानाचार्य पंडित नमन जैन ने विधि-विधान से विधान की क्रिया पूर्ण कराई। विधान में श्रद्धालुओं ने श्री जी को 201 अर्घ्य अर्पित किए। प्रवचन में मुनि श्री 108 शिवानंद महाराज ने कहा कि संतों और देवों का सानिध्य मिलने से मनुष्य का भाग्य, सौभाग्य में बदल जाता है। विधान के माध्यम से ईश्वर की भक्ति करने का अवसर मिलता है। मुनि श्री 108 प्रशमानंद महाराज ने कहा कि विधान आत्म कल्याण का साधन है। इस विधान को करने से मनुष्य के पाप नष्ट हो जाते हैं।
विज्ञापन

इससे पूर्व अजय जैन व सीमा जैन ने ध्वजारोहण किया। देवेंद्र जैन व अंकित जैन ने चित्र अनावरण किया। शाम को भगवान महावीर की आरती की गई और इसके बाद महिला मंडल की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मीडिया प्रभारी अमित जैन, पीयूष जैन, राहुल जैन, राकेश जैन, अंकित जैन, अर्पण जैन, प्रिंस जैन, विक्की जैन, सोनू जैन, राजीव जैन, सचिन जैन, गौरव जैन, राजू जैन सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed