फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   left water form Hathni Kund barrage, reached the Yamuna,

हथनी बैराज से छोड़ा पानी, यमुना में पहुंचा

Mon, 03 Jul 2017 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 03 Jul 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
left water form Hathni Kund barrage, reached the Yamuna,
बागपत यमुना में जलस्तर बढ़ने के बाद पूजा करते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पानी को तरस रही यमुना नदी में रविवार को पानी आया तो हर किसी के चेहरे खिल उठे। महिला-पुरूष और बच्चे यमुना दिखने के लिए उमड़ पड़े। इस दौरान काफी लोगों ने तो यमुना में स्नान किया।
विज्ञापन


यमुना में ‌हथिनी कुंड बैराज से अधिकतम 35976 क्यूसैक पानी छोड़ा गया है। यह सिलसिला अभी जारी है। इसको देखकर प्रशासन ने अलर्ट घोषित कर दिया है। हालांकि अभी बाढ़ जैसी कोई हालत नहीं है। 
विज्ञापन


 पहाड़ों पर हो रही बारिश के बाद बड़े स्तर से यमुना नदी में पानी छोड़ा जा रहा है। पिछले दो दिन में हथिनी कुंड बैराज से अधिकतम 35976 क्यूसैक पानी छोड़ा गया। जो रविवार को बागपत में पहुंच गया। यमुना का धीरे-धीरे जलस्तर बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसको लेकर प्रशासन काफी अलर्ट है। कब कितना पानी छोड़ा जा रहा है। इसकी पूरा लेखा-जोखा तैयार किया जा रहा है। यमुना किनारे बसे गांवों में मुनादी कराई जा रही है कि कोई भी यमुना में प्रवेश न करें। कभी भी बढ़ी मात्रा में पानी आ सकता है।

जरा सी लापरवाही से बड़ा हादसा हो सकता है। उधर यमुना में पानी आने से लोगों के चेहरे खिल गए हैं। महिला, पुरुष और बच्चे पानी देखने के लिए यमुना घाट पर पहुंच गए। कुछ ने तो यमुना में स्नान भी किया। 

 सिंचाई विभाग के बाढ़ नियंत्रण अधिकारी ने बताया अभी यमुना में बाढ़ जैसी कोई स्थिति नहीं है। हथनी कुंड बैराज से पानी आने के चलते गांवों के लोगों को सतर्क कर दिया गया है, पानी लगातार छोड़ा जा रहा है। लोगों का कहना है कि बारिश होने के कारण बाढ़ का खतरा बढ़ जाता है।

इसे देखकर हथिनी कुंड बैराज से यमुना नदी में पानी छोड़ दिया जाता है। किसी को पूरे साल यमुना की याद नहीं आती है। मंत्री, सांसद और विधायकों से खूब गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन यमुना नदी के पानी पर किसी का कोई ध्यान नहीं है।


गाजियाबाद से पूजा अर्चना करने आया परिवार 
बागपत। गाधी गांव निवासी कपिल दीक्षित ने बताया उनका परिवार पिछले काफी समय से गाजियाबाद में रहता है। वह अपने परिवार सहित रविवार को यमुना में पूजा अर्चना करने के आया था। उसने विधि विधान से यमुना में पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed