{"_id":"614386e48ebc3ea0132e7241","slug":"leaders-tweeting-sitting-in-ac-should-see-the-ground-reality-beniwal-baghpat-news-mrt5565371154","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसी में बैठकर ट्वीट करने वाले नेता जमीन पर उतरकर देखे हकीकत: मोहित बेनीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसी में बैठकर ट्वीट करने वाले नेता जमीन पर उतरकर देखे हकीकत: मोहित बेनीवाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ट्वीट को लेकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि एसी में बैठकर ट्वीट करने वाले नेताओं को जमीन पर उतरकर हकीकत देखनी चाहिए। उन्होंने जय श्रीराम के नारे लगवाते हुए कहा कि यहां सभी के मन में अयोध्या बसती है, लेकिन मुजफ्फरनगर में पता नहीं कुछ लोगों ने क्या नारे लगवा दिए। वह बृहस्पतिवार को सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में भाजपा के प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
मोहित बेनीवाल ने कहा कि श्रीराम के जयघोष की आवाज पाकिस्तान व अफगानिस्तान तक पहुंचनी चाहिए। इसका स्पष्ट संदेश जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में देश की बागडोर है, तब तक देश की संप्रभुता, अखंडता व सुरक्षा बरकरार है। इसकी तरफ कोई भी ताकत आंख उठाकर नहीं देख सकती। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों से जनता में जबरदस्त उत्साह है। इसमें कार्यकर्ताओं के साथ सभी प्रबुद्धजनों का भी योगदान है। उन्होंने सपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उसके शासन के दौरान विधायकों के घर ही अपराधियों के अड्डे हुआ करते थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार ने मिलकर सबका साथ-सबका विकास के नारे को साकार किया है। विधायक योगेश धामा ने कहा कि सपा, बसपा या कांग्रेस को लाकर यहां तालिबान नहीं बनाना है। इसलिए दोबारा से भाजपा की सरकार लानी है। उन्होंने कहा कि अन्य सरकारों ने जनता के साथ धोखा किया है।
विज्ञापन
यहां क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश गौड़ कश्यप, जिला प्रभारी हिमांशु मित्तल, विधानसभा प्रभारी योगेश त्रिपाठी, कार्यक्रम संयोजक राजीव तोमर ने भी विचार रखे। इस दौरान युवा जिलाध्यक्ष शशांक मलिक, मनोज आर्य, प्रह्लाद, प्रेमपाल प्रधान, जगरोशन, सुखवीर चौहान, राजेश चौहान, बृजमोहन गौतम, विष्णु शर्मा, नीरज शास्त्री, अमित उपाध्याय, विजयवती पंवार, कुलदीप भारद्वाज, अनिता खोखर, अनिता तोमर, अजय शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, सुधीर चौहान, कृष्णपाल मलिक, राजकुमार चौहान, पुष्पेंद्र डौला, जयकुमार आदि मौजूद रहे।