फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Leaders arrived to wipe the tears of the victims, trying to heal their pain

Baghpat News: पीडि़तों के आंसू पोंछने पहुंचे नेता, दर्द पर मरहम लगाने का प्रयास

Wed, 29 Jan 2025 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Wed, 29 Jan 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Leaders arrived to wipe the tears of the victims, trying to heal their pain
अस्पताल में घायल से मुलाकात करते केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत। संवाद।
बड़ौत/बागपत। निर्वाण महोत्सव हादसे के पीड़ितों के आंसू पोंछने के लिए मंगलवार सुबह से नेता पहुंचने शुरू हो गए। जहां सीएम योगी आदित्यनाथ ने कई बार अधिकारियों से घटना को लेकर बातचीत की। वहीं सीएमओ कार्यालय से दिनभर पूरा अपडेट लिया जाता रहा। इसके अलावा केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत, सांसद डाॅ. राजकुमार सांगवान, मंत्री केपी मलिक, विधायक अजय कुमार समेत अन्य भी पहुंचे।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह पहले अस्पतालों में घायलों का हाल जानने पहुंचे और इसके बाद मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि यह भीषण हादसा है। हर वर्ष यह आयोजन होता है। इससे हर किसी की आस्था जुड़ी हुई है। आयोजकों को अनुमति दी गई, क्या मानक थे। यह सब देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री कार्यालय से लगातार इस पर नजर बनाई हुई है और अपडेट लिया जा रहा है। हमारी संवेदना सभी के साथ है। आर्थिक सहायता को लेकर सरकार फैसला लेगी और इस पर तय करेगी।
विज्ञापन

उनके साथ रालोद नेता डाॅ. अनुराग मित्तल भी रहे और उन्होंने भी पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर सांत्वना दी। छपरौली विधायक डाॅ. अजय कुमार भी घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल में पहुंचे। वहां सभी से बातचीत की और प्रशासनिक अधिकारियों व चिकित्सकों से घायलों के उपचार में कोई परेशानी नहीं होने देने की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद डाॅ. राजकुमार सांगवान भी सभी घायलों का हालचाल जानने के लिए अस्पतालों में पहुंचे। सीएचसी में मृतकों के परिजनों से मिलकर सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि घायलों को बेहतर उपचार मिले, इसका पूरा ध्यान दिया जा रहा। मृतकों के परिवार के साथ सभी खड़े हैं। क्योंकि यह सभी के लिए बड़ा दर्द है, मगर हम सब साथ है। प्रशासन भी मामले की जांच करा रहा है।
वन मंत्री राज्यमंत्री केपी मलिक पहले घायलों का हाल जानने पहुंचे और मृतकों के परिजनों से भी मिले। वह अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना की कोई कल्पना नहीं कर सकता है। पीड़ित परिवारों के साथ हम खड़े हैं। यहां काफी समय से यह जैन काॅलेज के परिसर में होता था। मगर, पहली बार इस तरह का हादसा हुआ। सभी की मदद की जाएगी।
बागपत नगर पालिका के चेयरमैन राजुद्दीन ने कहा कि यह जिले के लिए एक दुखद हादसा है। इसमें पीड़ित परिवार के दुख में सभी साथ हैं। सरकार को पीड़ित परिवार की मदद करनी चाहिए। उनके उपचार में कोई कमी नहीं रहे और अन्य किसी तरह की समस्या है तो उसमें साथ दिया जाए।

घायलों का हाल जानने पहुंचे नरेश टिकैत
बड़ौत। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने पहुंचकर अस्पतालों में भर्ती घायलों का हाल जाना और पीडि़त परिवार के लोगों को सांत्वना दी। चिकित्सकों से भी घायलों का अच्छा उपचार करने की अपील की। इसके बाद उन्होंने हादसे में मृतकों के परिजनों का भी ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ हैं। ऐसे हादसे की कल्पना नहीं की जा सकती थी, जो हो गया। इस दौरान थांबा चौधरी यशपाल सिंह, पूर्व विधायक सहेंद्र रमाला ने भी घायलों का हाल जाना।

अस्पताल में घायल से मुलाकात करते केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत। संवाद।

अस्पताल में घायल से मुलाकात करते केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत। संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed