{"_id":"619e7e5e926b1554c60f63c1","slug":"layers-of-scam-started-in-the-name-of-iti-kahkra-news-mrt5660932155","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई के नाम पर किए घोटाले की खुलने लगी परतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई के नाम पर किए घोटाले की खुलने लगी परतें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को इंस्टीट्यूट संचालक के खिलाफ छह और शिकायतें पहुंची कोतवाली
मंगलवार को एक छात्र की शिकायत पर पुलिस ने संचालक को लिया था हिरासत में
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा (बागपत)। गांव डूंडाहैड़ा स्थित एक इंस्टीट्यूट में आईटीआई के नाम पर किए गए घोटाले की परतें खुलने लगी है। बुधवार को छह और छात्रों ने संस्थान संचालक पर धोखे में रखकर फीस के नाम पर लाखों रुपये हड़पने और बगैर मान्यता वाले प्रमाण पत्र देने का आरोप लगाया है। उन्होंने संचालक के खिलाफ कोतवाली में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
बता दें कि गांव डूंडाहैडा स्थित एक इंस्टीट्यूट की दो दिन पूर्व वीडियो वायरल हुई थी। इसमें संचालक आईटीआई के छात्र बड़ौत क्षेत्र के गांव हिलवाड़ी निवासी मोहित पुत्र तेजपाल से प्रमाण पत्र के लिए तीन हजार रुपये मांगता हुआ और विरोध जताने पर छात्र को फटकार लगाता हुआ नजर आ रहा है। छात्र मोहित ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की थी। बताया कि उसने इंस्टीट्यूट में वर्ष 2017 में आईटीआई में प्रेवश लिया था। संचालक ने बताया था कि उसका इंस्टीट्यूट महात्मा इंस्टीट्यूट इंडस्ट्रियल प्रोफेशन ट्रेनिंग सेंटर एनसी बीटी दिल्ली से मान्यता प्राप्त है। मगर, आईटीआई की दोनों वर्ष की परीक्षा पास करने के बाद छात्र को एनसीबीटी दिल्ली से संबंधित प्रमाण पत्र न देकर साधारण प्रमाण पत्र थमा दिए थे। पीड़ित छात्र की शिकायत पर 23 नवंबर को कोतवाली पुलिस ने संचालक को हिरासत में ले लिया था। बुधवार को छह और छात्र कोतवाली पहुंचे। उन्होंने भी संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। बताया कि उन्हें भी साधारण प्रमाण पत्र दिए गए है। जबकि रुपये उनसे मान्यता वाले प्रमाण पत्रो के वसूले गए है।
प्राथमिक जांच में इंस्टीट्यूट संचालक द्वारा गड़बड़झाला करने का मामला सामने आ रहा है। कई छात्र उसकी शिकायत करने के लिए आ रहे है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - युवराज सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी।