फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Laxmibai House stood first in the 100 meter and lemon spoon race.

Baghpat News: 100 मीटर और लेमन स्पून दौड़ में लक्ष्मीबाई हाउस रहा प्रथम

Sun, 07 Dec 2025 02:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
Laxmibai House stood first in the 100 meter and lemon spoon race.
- चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में हुई प्रतियोगिता
विज्ञापन

फोटो संख्या 1
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर के चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में चल रही दाे दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। जहां 100 मीटर व लेमन स्पून दौड़ में लक्ष्मीबाई हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता में कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में लक्ष्मीबाई हाउस ने प्रथम, विवेकानंद हाउस ने द्वितीय और रवींद्रनाथ टैगोर हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लेमन स्पून दौड़ में लक्ष्मीबाई हाउस ने प्रथम, दयानंद हाउस ने द्वितीय व विवेकानंद हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग की 600 मीटर दौड़ में विवेकानंद हाउस ने प्रथम, दयानंद हाउस ने द्वितीय और रवींद्रनाथ टैगोर हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बास्केटबॉल दौड़ में रवींद्र नाथ टैगोर हाउस ने प्रथम, दयानंद हाउस ने द्वितीय, लक्ष्मीबाई हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। थ्री लेग दौड़ में लक्ष्मीबाई हाउस ने प्रथम, दयानंद हाउस ने द्वितीय व विवेकानंद हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इनके अलावा 400 मीटर दौड़ में रवींद्रनाथ टैगोर हाउस ने प्रथम, लक्ष्मीबाई हाउस ने द्वितीय व दयानंद हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य जेपी सिंह, उपप्रधानाचार्य यामिनी चौधरी, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed