{"_id":"62d5a2911ed69a07fe517492","slug":"lawyers-strike-baghpat-news-mrt597548578","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों ने रखी हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों ने रखी हड़ताल
विज्ञापन
बागपत। बड़ौत में वकील शशिकांत वत्स के घर चोरी के आरोपी पकड़े जाने के बाद भी रुपये और आभूषण बरामद नहीं होने के विरोध सोमवार को वकीलों ने हड़ताल रखी। वकीलों ने माल बरामद कराए जाने की मांग की। चोरी के दोनों आरोपियों का चार घंटे का रिमांड मंजूर हुआ है, जिनको मंगलवार को रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ करेगी।
बड़ौत में वकील शशिकांत वत्स के घर एक महीने पहले चोरी हुई थी। जिसमें लाखों की नकदी व जेवर चोरी किए गए थे। पुलिस ने पड़ोसी शरद जैन व उसके पिता सतीश जैन को गिरफ्तार किया था। उनसे पांच लाख रुपये व आभूषण भी बरामद किए थे। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सतेंद्र खोखर, महामंत्री महेंद्र बंसल, वकील शशिकांत वत्स इस मामले में हाईकोर्ट बेंच केंद्रीय संघर्ष समिति के पदाधिकारियों के साथ एडीजी से दो दिन पहले मिले थे। उन्होंने आरोपियों से चोरी किया गया अन्य माल बरामद कराने की मांग की गई थी।
सोमवार को जिला बार के वकीलों ने हड़ताल रखी और पुलिस से जल्द माल बरामदगी की मांग की गई। जिला बार एसोसिएशन के महामंत्री महेंद्र बंसल ने बताया कि इस मामले में बड़ौत पुलिस ने चोरी के दोनों आरोपियों का चार घंटे का रिमांड मंजूर कराया है। उनको मंगलवार को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी, जिससे अन्य माल बरामद कराया जा सके।