फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Lawyer's family attacked after entering ice factory

Baghpat News: बर्फखाने में घुसकर अधिवक्ता के परिवार पर हमला

Mon, 24 Nov 2025 01:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Lawyer's family attacked after entering ice factory
बागपत सीएचसी में घायल अधिवक्ता साकिब और नजरूद्दीन: संवाद
- शहर के दिल्ली रोड का मामला, पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शहर में दिल्ली रोड पर स्थित बर्फखाने पर कब्जे को लेकर रविवार की सुबह अधिवक्ता साकिब, उनके पिता नजरूद्दीन और चाचा नईमुद्दीन पर हमला कर दिया गया। इसमें तीनों घायलों का सीएचसी में उपचार कराया, जहां से अधिवक्ता साकिब और उनके पिता नजरूद्दीन को हायर सेंटर रेफर कर दिया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
दिल्ली रोड निवासी नईमुद्दीन ने बताया कि रविवार की सुबह बर्फखाने के पीछे अपने मकान में बैठे हुए थे। तभी शम्मी, इमरान अपने अन्य साथियों के साथ बर्फखाने पर कब्जा करने के लिए जंजीर, लाठी-डंडे समेत अन्य हथियार लेकर आ गए। जबरन बर्फखाने में घुसकर वहां लगे कई सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। शोर सुनकर वहां आई परिवार की महिलाओं ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। तभी महिलाओं के साथ गाली-गलौज करते हुए बर्फखाना खाली नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद हमलावर घर में घुस गए और एक कमरे में अधिवक्ता साकिब, उनके पिता नजरूद्दीन के साथ बंधक बनाकर पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

परिवार के सदस्यों ने पुलिस को शिकायत की तो हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। नईमुद्दीन ने बताया कि शम्मी के खिलाफ पहले भी मुकदमा दर्ज है। इसमें जांच अधिकारी दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि नईमुद्दीन की शिकायत पर शम्मी, इमरान समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed