{"_id":"5a5512004f1c1b3f428b4dd7","slug":"lawyers-angry-due-to-dev-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"देव के लापता होने से वकीलों में गुस्सा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देव के लापता होने से वकीलों में गुस्सा
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Wed, 10 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
देव की बरामदगी की मांग को लेकर एसपी से मिलने जाते वकील।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिवक्ता अमित त्यागी के भतीजे देव की बरामदगी न होने पर वकीलों में आक्रोश है। मंगलवार को अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। उन्होंने एसपी दफ्तर पर पहुंचकर एएसपी से छात्र की बरामदगी की मांग की है। वहीं पुलिस दो दर्जन से अधिक संदिग्ध लोगों को थाने पर लाकर पूछताछ कर चुकी है। हालांकि पुलिस अभी तक पूरी तरह से खाली हाथ है।
मुकारी गांव के अधिवक्ता अमित त्यागी का भतीजा आरव उर्फ राजा उर्फ देव (8) चार जनवरी की रात करीब साढ़े आठ बजे अपनी मां पिंकी देवी के साथ पड़ोस में ही माता के जागरण में गया। जो कक्षा दो में पढ़ता है। वहां से ही देव लापता हो गया है।
बालैनी थाने पर पांच जनवरी को अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज हो गया। पुलिस छात्र को बरामद नही कर पाई। इससे अधिवक्ताओं में रोष है। विरोध में जिला बार एसोसिएशन ने मंगलवार को हड़ताल रखी।
विज्ञापन
सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। अध्यक्ष केपी सिंह के नेतृत्व में वकीलों ने एसपी दफ्तर पर पहुंचकर एएसपी से छात्र की जल्द से जल्द बरामदगी की मांग की। इस मौके पर अधिवक्ता रामपाल सिंह नेहरा, केपी सिंह, जयवीर सिंह तोमर, विक्रम सिंह खोखर, देवेंद्र आर्य, अतुल प्रशांत त्यागी, नरेंद्र पंवार, ओमपाल मान, खलील अहमद, सतीश त्यागी, श्योवीर सिंह, अमित तंवर, अजीत सिंह मौजूद रहे। एसपी जय प्रकाश ने कहा लापता छात्र की बरामदगी के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। पूछताछ की जा रही है।