{"_id":"58ee87864f1c1b9c36cf7fcf","slug":"lawyer-sitting-on-hunger-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनशन पर बैठ गए वकील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनशन पर बैठ गए वकील
ब्यूरो/अमर उजाला, खेकड़ा
Updated Thu, 13 Apr 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा के एसडीएम कार्यालय के बाहर क्रमिक अनशन पर बैठे अधिवक्ता।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा तहसील के वकीलों ने खेकड़ा थाने में बार के पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ दर्ज मुकदमे की निष्पक्ष जांच कराने के लिए एसडीएम कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन शुरू कर दिया।
न्यू तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ता करीब एक माह से बार के पूर्व अध्यक्ष रामेश्वर दयाल पंवार के खिलाफ खेकड़ा थाने में दर्ज मुकदमे के विरोध में न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर रहे हैं। बुधवार को अधिवक्ताओं का न्यायिक बहिष्कार क्रमिक अनशन में बदल गया।
अधिवक्ताओं ने सुबह दस बजे तहसील में पहुंच उपजिलाधिकारी खेकड़ा रामप्रसाद के कार्यालय के बाद अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन पर बैठ गये। अधिवक्ताओं ने कहा वह एक माह से पुलिस अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांग नहीं मानी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा यदि जल्द उनकी मांग नहीं मानी तो क्रमिक अनशन आमरण अनशन में बदल जाएगा। इस दौरान बार के अध्यक्ष नरेंद्र त्यागी, महामंत्री नवीन त्यागी, सुरेंद्र पाल शर्मा, विशाल धामा, लोकेंद्र ढाका, सोहन पाल शर्मा, भूपेंद्र धामा, राकेश कौशिक आदि रहे।