फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Last rites of a soldier: Village gathered during Sachin's last rites, wife fainted after seeing the dead body,

जवान का अंतिम संस्कार: सचिन की अंतिम यात्रा में उमड़ पड़ा गांव, शव देखकर पत्नी हुई बेहोश, बेटे ने दी मुखाग्नि

Sat, 20 Dec 2025 12:24 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sat, 20 Dec 2025 12:24 AM IST
सार

Baghpat News: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में गोली लगने से बीएसएफ के जवान डौला गांव निवासी सचिन राणा की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह उनका शव गांव लाया गया। पत्नी कनक की आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। 

विज्ञापन
Last rites of a soldier: Village gathered during Sachin's last rites, wife fainted after seeing the dead body,
सचिन राणा की फाइल फोटो और विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डौला गांव में बीएसएफ के सिपाही सचिन राणा का शव पहुंचा तो हर किसी की आंखों से आंसू आ गए। गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। बेटे लक्की ने चिता को मुखाग्नि दी। वहीं पत्नी बुरी तरह बिलखतीं रहीं। 
विज्ञापन

 

डौला गांव निवासी पूर्व सैनिक सुरेंद्र के बेटे सचिन राणा बीएसएफ में वर्ष 2012 में सिपाही पद भर्ती हुए थे, जो छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में तैनात थे। बताया कि बुधवार शाम गोली लगने से जवान सचिन राणा की मौत हो गई। बीएसएफ मुख्यालय से अफसरों ने फोन करके परिजनों को सचिन राणा की गोली लगने से मौत होने की जानकारी दी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह सचिन राणा का शव गांव लाया गया। इसके बाद सिपाही की अंतिम यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों ग्रामीण शामिल हुए। ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गईं तो सिपाही के परिवार वालों को सांत्वना दी गई।
 
विज्ञापन

पति का शव देख बेहोश हो गई पत्नी
सचिन राणा के परिवार में पत्नी कनक और तीन बेटे हैं। शुक्रवार की सुबह पति सचिन का शव देखते ही कनक बेहोश होकर जमीन पर गिर गईं। वहां मौजूद महिलाओं ने उन्हें संभाला, लेकिन बार-बार उनकी हालत बिगड़ती रहीं। महिलाओं ने कनक के हाथों की चूड़ियां तोड़ी तो वहां सभी की आंखों से आंसू निकल गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed