{"_id":"68b9f3570b4f7062af05542a","slug":"land-news-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-137813-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: जमीन के लिए 45 किसानों ने दिए सहमति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: जमीन के लिए 45 किसानों ने दिए सहमति पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। अग्रवाल मंडी टटीरी में इकोनॉमिक कॉरिडोर के पास आवासीय कॉलोनी विकसित करने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। जिन 53 किसानों की जमीन खरीदी जाएगी, इनमें से 45 किसानों के सहमति पत्र मिल गए हैं। अब अगले सप्ताह जमीन के बैनामे शुरू कराए जाएंगे। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है।
बागपत-बड़ौत-खेकड़ा विकास प्राधिकरण ने आवासीय कॉलोनी विकसित करने की योजना तैयार करके मेरठ में कमिश्नर की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रस्ताव रखा। इस पर पिछले साल वहां से मंजूरी मिल गई। प्राधिकरण ने कॉलोनी विकसित करने के लिए इकोनॉमिक कॉरिडोर के पास 8.47 हेक्टेयर जमीन जमीन चिह्नित की।
इस जमीन को खरीदने के लिए शासन से 41 करोड़ रुपये मिलेंगे, मगर उससे पहले ही विकास प्राधिकरण अपने हिस्से के 41 करोड़ रुपये से जमीन खरीदनी शुरू करेगा ताकि कॉलोनी के लिए जल्द जमीन लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की जा सके। इसमें सबसे पहले किसानों से सहमति पत्र लेने के लिए काम किया गया।
विज्ञापन
जिस जमीन को कॉलोनी के लिए चिह्नित किया गया है, उसके नौ खसरा नंबर में 53 किसानों के नाम है। इन सभी से बात की गई तो 45 किसानों ने सहमति पत्र विकास प्राधिकरण को दे दिए। अन्य भी जल्द ही सहमति पत्र दे सकते हैं और इसलिए ही अगले सप्ताह से जमीन के बैनामे शुरू किए जाएंगे। इससे कॉलोनी विकसित करने का कार्य तेजी से किया जा सके।