फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Lakhs stolen in four houses in Luhari

लुहारी में चार घरों में लाखों की चोरी

Sun, 20 Dec 2020 09:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 09:53 PM IST
विज्ञापन
Lakhs stolen in four houses in Luhari
लुहारी में चार घरों में लाखों की चोरी
विज्ञापन

जाग होने के चलते पांचवें घर में वारदात नहीं कर पाए चोर
- नगदी, सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए चोर
बड़ौत। लुहारी गांव में शनिवार की रात में चोरों ने ताबड़तोड़ चार घरों को निशाना बनाकर सोने-चांदी के जेवरात, नगदी समेत लाखों रुपये का सामान चोरी किया। पांचवें घर में चोरी की कोशिश के दौरान जाग होने पर चोर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। इस दौरान पुलिस को पीड़ितों व ग्रामीणों का आक्रोश झेलना पड़ा। पीड़ितों ने चोरों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।

लुहारी गांव में शनिवार की रात में चोरों ने एक दो नहीं बल्कि चार घरों में ताबड़तोड़ चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित संजीव पुत्र दयानंद के घर से चोरों ने 15 हजार की नगदी, रविंद्र पुत्र ओम सिंह के घर से 55 हजार की नगदी, एक किलो चांदी, आठ तौला सोने के जेवरात समेत पांच लाख की चोरी की। इसके अलावा मांगेराम पुत्र सुखबीर के घर से चोर 86 हजार की नगदी सहित 10 तौला सोने के जेवरात, आधा किलो चांदी समेत छह लाख के समान लेकर चले गए। वहीं, बिट्टू पुत्र रोहताश के घर से चारों ने 25 हजार की नगदी, पांच तौला सोने के जेवरात आदि चुराकर लिया। इसके बाद चोर डॉ. राज सिंह के घर पहुंचे, लेकिन परिजन जाग और शोर मचाया तो चोर भाग निकले। पीड़ितों का आरोप है कि बदमाशों ने उन्हें बंधक बनाकर मारपीट की और लाखों का सामान लूटकर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस की पीड़ित परिवार के लोगों व ग्रामीणों से नोकझोंक हुई। पीड़ितों ने इस संबंध में कोतवाली पर तहरीर दी। इंस्पेक्टर ने कहा घटना के संबंध में तहरीर मिली है, जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed