फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Lakhs of sweets will be wasted in two days

दो दिन में बर्बाद हो जाएगी लाखों की मिठाई

Fri, 17 Jul 2020 10:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Lakhs of sweets will be wasted in two days
मिठाई दुकान संचालक हरीश कुमार जैन - फोटो : BARAUT
बड़ौत (सहारनपुर)। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए सरकार ने शनिवार व रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की है। इसको लेकर भले ही आम जनता व अन्य दुकानदार राहत की सांस ले रहे हो, लेकिन मिठाई के दुकानदार चिंतित है। कारण है कि इन दो दिनों के अंदर दूध से बनाई गई लाखों की मिठाई बर्बाद हो जाएगी।
विज्ञापन

बिनौली रोड स्थित रोहित स्वीट्स के मालिक हरीश कुमार जैन का कहना है कि कोरोना वायरस के चलते 14 दिनों से यह एरिया बंद था। शुक्रवार को खुला, ग्राहकों की भीड़ को देखते हुए मिठाई तैयार की। मगर, शनिवार व रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन के चलते फिर से व्यवसाय पर प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन

नेहरू मूर्ति के पास स्थित कश्मीरी स्वीट्स के दुकानदार सुनील का कहना है कि कोरोना के चलते ग्राहकों की संख्या बहुत कम हुई है। ऐसे में प्रतिदिन बहुत सोच-समझकर दूध से बनायी जाने वाली मिठाई तैयार करनी पड़ती है। शनिवार व रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन के चलते दुकानें बंद होने से दूध से बनी मिठाई जैसे बर्फी, रसगुल्ला, रसमिलाई आदि खराब हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घंटा मिठाई विक्रेता रुवेल जैन का कहना है कि कोरोना के चलते कारोबार पर काफी बुरा असर पड़ा है। लॉकडाउन के चलते अब तक नगरीय व देहात क्षेत्र के मिठाई की दुकान करने वाले लोगों को लाखों का नुकसान हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed