फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Lakhimpur kheri kand: Samajwadi party workers have body extracted of Union Minister of State Ajay Mishra in Baghpat

लखीमपुर खीरी: सपा कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के पुतले की निकाली अर्थी, पुलिस से नोकझोंक

Tue, 05 Oct 2021 07:29 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 05 Oct 2021 07:29 PM IST
सार

बागपत में मंगलवार को सपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। कार्यकर्ताओं ने लखीमपुर खीरी घटना के विरोध में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा के पुतले की अर्थी निकाली। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस कर्मियों के साथ नोकझोंक भी हुई।

विज्ञापन
Lakhimpur kheri kand: Samajwadi party workers have body extracted of Union Minister of State Ajay Mishra  in Baghpat
सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर मंगलवार को सपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। बागपत में कार्यकर्ताओं ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर तहसील गेट पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा के पुतले की अर्थी निकाली। इस दौरान उनकी पुलिस के साथ नोकझोंक हुई। बाद में कार्यकर्ता जलूस के रूप में तहसील पहुंचे और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।

विज्ञापन


सपा युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव व छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष अनुज पंवार के नेतृत्व में कार्यकर्ता दिल्ली-सहारनुपर पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा के पुतले की अर्थी निकालते हुए तहसील गेट पर पहुंचे। पुलिस ने कार्यकर्ताओं से अर्थी छीनने का प्रयास किया। इसे लेकर पुलिस कर्मियों से नोकझोंक भी हुई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: किसानों में उबाल: लखीमपुर खीरी की घटना का पश्चिमी यूपी पर कितना बड़ा असर, तस्वीरों में देखें छह जिलों का हाल
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सपा कार्यकर्ताओं ने तहसील पहुंचकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम दुर्गेश मिश्र को सौंपा। अनुज पंवार का कहना था कि लखीमपुर खीरी घटनाक्रम में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा व उनके बेटे दोषी हैं। 

यह भी पढ़ें: खास खबर: प्रधानों को गलत इतिहास पढ़ा रहा विभाग, वितरित की जा रही पुस्तक में दी गई भ्रामक जानकारी

इस दौरान उन्होंने मांग की कि पीड़ित परिवार को एक-एक करोड़ का आर्थिक मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तुरंत दी जानी चाहिए। वहीं मौके पर आशु सिद्दीकी, दीपक राणा, रामपाल उपाध्याय, नीमी कश्यप, देवेंद्र उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed