फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Lakhavati team became National Kabaddi winner

ग्राम लखावटी की टीम बनी नेशनल कबडडी प्रतियोगिता की विजेता

Tue, 01 Nov 2022 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
Lakhavati team became National Kabaddi winner
बसी में आयोजित नेशनल स्तरीय कबड़डी प्रतियोगिता में सम्मानित किए गए ग्राम लखावटी की विजेता टीम क? - फोटो : KAHKRA
लखावटी टीम बनी नेशनल कबड्डी विजेता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा (बागपत)। क्षेत्र के ग्राम बसी में आयोजित नेशनल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में मुजफ्फरनगर जनपद के ग्राम लखावटी की टीम ने 3 अंकों से मुकाबला जीता। आयोजकों ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
ग्राम बसी में नेशनल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का सोमवार को आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ पूर्व ब्लॉक प्रमुख जितेंद्र धामा और वर्तमान ब्लॉक प्रमुख के पति प्रवेंद्र धामा ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में दिल्ली पुलिस, हरियाणा, यूपी के विभिन्न जनपदों की दस से अधिक टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का फाइनल मैच मुजफ्फरनगर जनपद के ग्राम लखावटी और खेकड़ा क्षेत्र के ग्राम बसी की कंवरसेन कबड्डी एकेडमी की टीमों के बीच खेला गया। दोनों टीम ने एक-एक नंबर के लिए कड़ी मशक्कत की। हाफ समय के बाद तक भी दोनों टीमों का स्कोर बराबर चलता रहा। अंतिम समय में ग्राम लखावटी की टीम ने 3 अंक अधिक प्राप्त कर कंवरसेन एकेडमी बसी की टीम को पराजित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के आयोजकों ने ग्राम लखावटी की टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान कुलदीप कुमार, राजेश नैन, कविंदर सिंह, राजकुमार सिंह, सत्येंद्र कुमार, उपेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed