{"_id":"5f2afa008ebc3e3c9726bc3e","slug":"laddus-and-waved-saffron-distributed-on-ram-temple-land-worship-baghpat-news-mrt494822683","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर भूमि पूजन पर बांटे लड्डू और लहराया भगवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर भूमि पूजन पर बांटे लड्डू और लहराया भगवा
विज्ञापन
- अग्रवाल मंडी टटीरी में बांटा गया हलवे का प्रसाद बांटा
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। अयोध्या में श्रीराम मंदिर के लिए भूमि पूजन किए जाने पर जिलेभर में खुशी मनाई गई। पूजा अर्चना की गई। लड्डू बांटे और तिरंगा भी लहराया गया। लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी।
नगर के शालिग्राम मंदिर के निकट रामस्वरुप सनातन धर्म संस्कार संस्थान ट्रस्ट के कार्यालय पर दीप प्रज्ज्वलित कर रामायण का पाठ किया गया। वक्ताओं ने कहा कि यह ऐतिहासिक क्षण है, जो सनातनी परंपरा व संस्कृति के मस्तक पर विजय तिलक कर रहा है। कांग्रेस नेता अनिल देव त्यागी, हर्ष शास्त्री, नागेश शर्मा एडवोकेट, कमल जुनेजा, मोनू दिवाकर, अंकित शर्मा, ब्रिजेश, दीपांशु, राजकुमार मौजूद रहे। आरएएस के पूर्व जिला कार्यवाह कंवरपाल ने कहा कि पांच सौ साल बाद यह बड़ी उपलब्धि है। रामभक्तों ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी मनाई। जिला मंत्री विपिन कुमार रुहेला ने कहा कि मंदिर आंदोलन की लड़ाई लड़ने वालों के लिए यह गौरव का विषय है। भाजयुमो के नगराध्यक्ष सुधारस चौहान ने कहा कि भाजपा ने इतिहास रच दिया है। रजत उपाध्याय, राहुल शर्मा, अजय शर्मा, अंकित कश्यप, उत्तम राजपूत, टोनी, सोनू गुप्ता, रजत मौजूद रहे।
अखंड रामायण पाठ का आयोजन
चांदीनगर। खट्टा प्रहलादपुर गांव के भगवतपुरी महाराज मंदिर पर अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। श्री राम के बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। गौरी शंकर, तपस्वी महावीर पुरी, मधुसूदन शास्त्री ने मार्गदर्शन किया। भक्तजन राजकुमार, रमेश, चंचल, शोभा, तरुण, सोनी, खुशी, काजल, शिवम, तिलकराम और सतवीर पंडित मौजूद रहे
विज्ञापन
सराय में छाई खुशी और बांटी मिठाई
अमीनगर सराय। कस्बे में प्राचीन सिद्ध श्री दुर्गा मंदिर में भक्तों ने भगवान श्री राम का पूजन करके प्रसाद वितरण किया। महंत अमोद मिश्रा, पंडित अमित कौशिक, भक्त अवधेश कुमार प्रजापति, मनमोहन मनिक, अंकित कुमार, पंडित निशांत भारद्वाज, मुकुल शर्मा, उज्ज्वल, लिच्छु, सोनू मित्तल, सोनू पांचाल, सूरज पांचाल, राजेन्द्र वर्मा सम्मिलित रहे। व्यापारियों ने कस्बे में प्रसाद वितरण किया। ईश्वर दयाल अग्रवाल व उनके सहयोगियों ने कस्बे की सभी दुकानों पर प्रसाद वितरित किया। मोहित अग्रवाल, योगेश जेन, अंकुर गोयल का विशेष सहयोग रहा।
किशनपुर बिराल में बांटे गए राम नाम के लड्डू
रमाला। किशनपुर बराल गांव में भूमिया धाम शनिदेव मंदिर कमेटी की ओर से तैयार किए गए राम नाम के पांच क्विंटल लड्डू का वितरण किया गया। यह लड्डू गांव के प्रत्येक घर में पांच दीपकों के साथ वितरित किए गए। कमेटी अध्यक्ष सुभाष शर्मा, अनिल शर्मा, मनोज तोमर, विकास शर्मा, अक्षय जैन और गौरव शर्मा मौजूद रहे।
टटीरी में भगवान राम की मूर्ति पर चढ़ाए पुष्प
अग्रवाल मंडी टटीरी। जन कल्याण सेवा भारती संस्था के तत्वाधान में कस्बे के सरस्वती शिशु मंदिर में बैठक का आयोजन किया गया। भगवान राम की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए गए। साथ ही मिठाई भी बांटी गई । आरएसएस के पूर्व सह जिला संघ संचालक व कारसेवक बागपत तहसील के पूर्व संयोजक परविंदर आर्य ने कारसेवक में भाग लेने वाले कार्यकर्ताओं को याद किया। अध्यक्षता वैद्य भंवर सिंह और संचालन संस्था के सचिव डॉ वासुदेव कौशिक ने किया। महेश शर्मा अमीनगर सराय, मनोज सिंघल, अमित जैन, उपेंद्र दत्त शर्मा, सुभाष सक्सेना, मनोज कश्यप, चौधरी प्रह्लाद, राकेश, राहुल शर्मा, संजय कुमार उपस्थित रहे।
दोघट में बांटे लड्डू और उड़ाया गुलाल
दोघट। टीकरी कस्बे की पट्टी रतराना में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं की ओर से आयोजित दो दिवसीय यज्ञ का बुधवार को समापन हुआ। रामायण पाठ भी कराया गया। यज्ञ के ब्रह्मा राजीव पंडित ने कहा की राम मंदिर बनने पर प्रत्येक देशवासी को गर्व होना चाहिए। दोघट में व्यापारियों ने एक क्विंटल ग्यारह किलो लड्डू बनवाकर बाजार एवं घरों में बंटवाए। हिंदू रक्षा सेना कार्यकर्ताओं ने दोघट में ढोल नगाड़ों के साथ अबीर गुलाल उड़ाकर कस्बे में जुलूस निकालकर जश्न मनाया। राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के शारीरिक प्रमुख रमन सिंह, संजीव, निकुंज, दीपक, अंकित, अजय राठी, अनिल गुप्ता, संजय वेदी, मनोज, हिंदू रक्षा सेना जिलाध्यक्ष ऋषभ अग्रवाल, मनीष कुमार, गोपाल, ब्रिजेश, संदीप, कपिल, कमल, सौरभ मौजूद रहे।