{"_id":"62eabc9f3ab0cf56ea47710d","slug":"laddu-halwa-and-kheer-will-be-available-in-mid-day-meal-baghpat-news-mrt5997089119","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिड-डे मील में मिलेंगे लड्डू, हलवा और खीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिड-डे मील में मिलेंगे लड्डू, हलवा और खीर
विज्ञापन
बागपत। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 11 अगस्त से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा और इस बीच मिड-डे मील के मेन्यू में बदलाव किया गया है। इसके तहत स्कूलों में छात्र-छात्राओं को मिड-डे मील में लड्डू, हलवा और खीर का वितरण किया जाएगा। इसके लिए बुधवार को सभी विद्यालयों के प्रधान अध्यापकों को दिशा-निर्देश जारी किए गए।
मध्याह्न भोजन प्राधिकरण के जिला समन्वयक फरजान शैरफ ने बताया कि शासन के निर्देश पर विद्यालयों में 11 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान विद्यालयों में छात्रों को मेन्यू के आधार पर मिलने वाले मध्याह्न भोजन के अलावा लड्डु, बुंदी, हलवा और खीर व फल वितरित किए जाएंगे। सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को इस बारे में दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कीर्ति ने सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए हैं।
प्रभातफेरी निकाली जाएगी, कराई जाएगी प्रतियोगिता
आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत 11 से 17 अगस्त तक सभी विद्यालयों में प्रभातफेरी निकाली जाएगी। इसके अलावा स्कूलों में चित्रकला, पोस्टर, रंगोली, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, निबंध व वाद-विवाद प्रतियोगिता, खेलकूद व योगाभ्यास, एकांकी, देश भक्ति के कार्यक्रम, गीत व नृत्य के कार्यक्रम आयोजित कराए जाएंगे। हर घर तिरंगा कार्यक्रम में अच्छा कार्य करने वाले शिक्षकों को पुरस्कार कर सम्मानित किया जाएगा।