{"_id":"664be0095d7809050e0f44f4","slug":"laborer-committed-suicide-by-hanging-himself-after-being-stopped-from-drinking-alcohol-baghpat-news-c-28-1-bag1001-113237-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: शराब पीने से रोकने पर मजदूर ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: शराब पीने से रोकने पर मजदूर ने फांसी लगाकर दी जान
Tue, 21 May 2024 05:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Tue, 21 May 2024 05:13 AM IST
विज्ञापन
बागपत। शराब पीने से रोकने पर बिहारीपुर गांव के जंगल में स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसका पता चलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी।
मूल रूप से शामली जिले के एलम का रहने वाला सुशील कई साल पहले पानीपत के दलबीर नगर में जाकर रहने लगा था। वह बिहारीपुर गांव के जंगल में वीबीएफ ईंट भट्ठे पर रहकर मजदूरी करता था। बताया कि मजदूर शराब पीने का आदी था। रविवार को दिन में शराब पीने को लेकर सुशील का अपनी पत्नी से झगड़ा हो गया था। जिसके बाद रविवार रात सुशील शराब पीकर आया और घर में हंगामा करने लगा। बताया कि देर रात सुशील ने ईंटों से बनाए अस्थाई कमरे में कुंदे पर रस्सी से फंदा बनाकर फांसी लगाकर जान दे दी। इस मामले में कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार का कहना है कि घरेलू कलह में आत्महत्या करना बताया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।