{"_id":"5dbddaa68ebc3e93ac722d87","slug":"ksaan-maahapanchayat-baghpat-news-mrt4516055117","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान महापंचायत के लिए रणनीति बनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान महापंचायत के लिए रणनीति बनाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान महापंचायत के लिए रणनीति बनाई
साढ़ौली कदीम। पिछले पांच पेराई सत्रों से बंद पड़ी शाकंभरी शुगर मिल को चलाए जाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों ने नौ तारीख को होने वाली महापंचायत को ऐतिहासिक बनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया।
शनिवार को गांव टोडरपुर में हुई किसानों की बैठक में बताया गया कि महापंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत शिरकत करने आ रहे हैं। उनके इस महापंचायत में पहुंचने की घोषणा से क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर है। क्षेत्र की शाकुंभरी शुगर मिल पिछले पाँच पेराई वर्षों से बंद पड़ी हुई है। क्षेत्र के किसान शुरू से ही मिल को असंवैधानिक ढंग से बंद करने का आरोप लगाते आ रहे हैं और लगातार आंदोलनरत हैं। बैठक में बेहट गन्ना सोसायटी के पूर्व चेयरमैन चौधरी ताहिर हसन ने बताया कि महापंचायत पूरी तरह सफल होगी। इसमें भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी राकेश टिकैत भी पहुंचेंगे। सतीश शर्मा, बिरमपाल कांबोज, चौधरी देवी सिंह, हाजी मुकर्रम, नारायण सिंह राजेश प्रधान, चौधरी रामपाल, चौधरी रणवीर, आमिर चौहान, पद्म प्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।