फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Krishna's birth, the faithful happy

श्रीकृष्ण का जन्म होते ही खुशी से झूमे श्रद्धालु 

Fri, 26 Aug 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 26 Aug 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
Krishna's birth, the faithful happy
जन्माष्टमी मनाते बच्चे। - फोटो : amar ujala
बागपत में भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया। मंदिरों में कलाकारों द्वारा नाटक प्रस्तुत किए। कृष्ण की लीलाओं का मंचन हुआ। मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया गया था। जहां पर श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ रही। जिले में विभिन्न धार्मिक समितियों द्वारा कार्यक्रम आयोजित कराए गए थे। जिन्हें देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। 
विज्ञापन


नंद के नंदलाल भयो जय कन्हैया लाल की, हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल के जयकारे मंदिरों में गूंज उठे। जन्मोत्सव पर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम मंदिरों में आयोजित हुए थे। शहर के श्री सालीगराम मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होते ही श्रद्धालुओं ने गुलाल उड़ाना शुरू कर दिया। जमकर होली खेली। इसमें विशंबर दयाल, श्यामलाल शर्मा, पुनीत शर्मा, आशु जैन, अनिल गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

 

सरी ओर ठाकुर द्वारा मंदिर में संकट मोचन हनुमान मंदिर में सुंदर नृत्य झांकियां, फूल वर्षा, मटकी फोड़, रास रंग कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ रोहताश गुप्ता, अनुज जैन, राजू प्रधान, बिल्लू प्रधान ने शुभारंभ किया। सोनू शर्मा, सुजीत लखेरा, शिवम शर्मा, रवि रत्न शर्मा, विकास शर्मा, सोनू आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन


 जानकी दास मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया। पुजारी राज कुमार शास्त्री ने पूजा-अर्चना की। भूमिया माता मंदिर में समिति के पदाधिकारियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कराए। इसमें कृष्ण लीलाओं को देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। शहर के शिवमंदिर, बागेश्वर महादेव मंदिर, हनुमान मंदिर, पक्का घाट मंदिर, रविदास मंदिर, शिव मंदिर को रंगीन झालरों से सजाया।


अमीनगर सराय में भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। श्रद्धालुओं द्वारा मंदिरों को सजाया। प्रेम रस के भजनों पर कलाकारों ने तालियां बटोरी। भगवान श्रीकृष्ण को मक्खन मिश्री का भोग लगाया। सुबह से ही शिव मंदिर, श्री दुर्गा मंदिर, मां मनसा देवी मंदिर सहित क्षेत्र के सभी मंदिरों की सजावट देखते ही बन रही थी। शिव मंदिर पुजारी पंडित दीनानाथ पाठक ने कहा आज जैसा योग हजारों वर्षों के बाद आता है। प्रभु की लीला का चित्रण बच्चों ने छोटी छोटी झांकियां बनाकर किया, वहीं शाम भजनों पर श्रद्धालुओं ने नृत्य किया ।

 

चांदीनगर में रटौल गांव में कृष्ण जन्माष्टमी में एक सुंदर झांकी निकाली। इसके साथ तिरंगा रैली निकाली गई। जो गांव के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। भाजपा नेता कुंवर रहीसुद्दीन ने फीता काट कर शुभारंभ किया। इसमें  देवेंद्र अरोरा, बबली चौधरी, नरेश वर्मा भाजपा मंडल अध्यक्ष, कंवर पाल गुर्जर, ओमपाल अहेड़ा, मास्टर रामनाथ, अजय पांचाल आदि रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed