{"_id":"57c095c64f1c1bf707d4f2e1","slug":"krishna-ki-shobhayatra-nikali","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीकृष्ण भगवान की शोभायात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीकृष्ण भगवान की शोभायात्रा निकाली
अमर उजाला बागपत
Updated Sat, 27 Aug 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
श्रीकृष्ण शोभायात्रा का दृश्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत के बड़ौत में श्री महावीर मित्र मंडल के तत्वाधान में पंचवटी मंदिर से शुक्रवार की शाम श्रीकृष्ण भगवान की विशाल शोभायात्रा निकाली गई जो नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई देर रात मंदिर पर समाप्त हुई।
शोभायात्रा का शुभारंभ शिवकुमार गोयल ने दीप प्रज्ज्वलन और अंकित कुमार बिंदल ने किया। रथ के सारथी दीपक गुप्ता, प्रसाद वितरक, शिवकुमार गोयल, भगवान की सवारी पर चंवर ढुलाने का कार्य अंकुर गोयल, रवि गोयल ने किया। पुरस्कार वितरण हरीश मोहन अग्रवाल एवं मुख्य अतिथि तरशचंद अग्रवाल रहें।
यह शोभायात्रा का जुलूस पंचवटी मंदिर से चलकर अग्रसेन चौक, संजय मूर्ति, घंटा बाजार, ठाकुरद्वारा, डाकखाना रोड, गांधी रोड, सारंग सिनेमा, शिव चौक होते हुए मंदिर पर समाप्त हुई। शोभायात्रा में दिल्ली, मेरठ, हापुड़, मुजफ्फरनगर की भव्य झांकियां जिनमें वैष्णो देवी की गुफा, शंकर अखाड़ा, पूतना वध, कालिया नाग, श्रीगंगा भगीरथ, कंस-वध, शिव सती, राधा-कृष्ण, रासबिहारी की झांकियां लोगों के लिये आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी।
विज्ञापन
उनके बीच-बीच में दिल्ली, उप्र, पंजाब के एक दर्जन बैंड धार्मिक धुने बजाते चल रहे थे। सबसे पीछे श्रीकृष्ण भगवान का रथ था। उसके आगे मथुरा की कीर्तन मंडली भगवान राधा कृष्ण के भजन गाते चल रही थी। शोभायात्रा को जगह-जगह सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं द्वारा जलपान का आयोजन किया गया। शोभायात्रा को सफल बनाने में अध्यक्ष रामअवतार गोयल, प्रेमचंद गुप्ता, अमित गुप्ता, अनुज गर्ग, मुरारी लाल अग्रवाल, मदन अग्रवाल, प्रेमचंद कुच्छल, बलदेव अग्रवाल, अनिल कुमार अग्रवाल का सहयोग रहा।