{"_id":"58824e874f1c1b417fefeb8a","slug":"kp-nomination-filed-by-malik-and-satendra-tugana","type":"story","status":"publish","title_hn":"केपी मलिक और सतेंद्र तुगाना ने दाखिल किए नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केपी मलिक और सतेंद्र तुगाना ने दाखिल किए नामांकन
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sat, 21 Jan 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
बागपत कलक्ट्रेट में नामांकन फार्म जमा करते उमीदवार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के दो प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिए हैं। बड़ौत से प्रत्याशी केपी मलिक और छपरौली से बीजेपी प्रत्याशी सतेंद्र तुगाना ने पर्चे भरे। चौथे दिन सिर्फ एक नामांकन फार्म खरीदा गया।
बागपत विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर रामप्रसाद ने बताया कि चौथे दिन एक निर्दलीय प्रत्याशी ने नामांकन पत्र लिया। बहुजन मुक्ति पार्टी के एक प्रत्याशी के नामांकन की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई थी। इस कारण उसका पर्चा दाखिल नहीं किया गया। बड़ौत विधानसभा क्षेत्र के चुनाव अधिकारी एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बीजेपी प्रत्याशी केपी मलिक ने नामांकन दाखिल किया। छपरौली विधानसभा क्षेत्र की रिटर्निंग ऑफिसर दीपाली कौशिक ने बताया कि बीजेपी के सतेंद्र तुगाना ने नामांकन पत्र जमा किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी हृदय शंकर तिवारी ने बताया कि चौथे दिन भाजपा के दो उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए हैं। सांसद सत्यपाल सिंह ने दोनों के नामांकन दाखिल कराए।
मुख्य द्वार से पहुंचे प्रत्याशी, पुलिस करती रही इंतजार
कलक्ट्रेट में भाजपा के केपी मलिक और सतेंद्र तुगाना के पहुंचने की सूचना पहले से थी। इसे देखते हुए दूसरे द्वार पर भारी मात्रा में पुलिस और आईटीबीपी के जवान तैनात किए गए थे। दो बजे तक एएसपी अजीजुल हक और सीओ श्वेताभ पांडेय वहीं खड़े थे। भाजपा प्रत्याशी कलक्ट्रेट के मुख्य द्वार से होते हुए पहुंचे और नामांकन प्रक्रिया में जुट गए। सूचना मिलने पर एएसपी पुलिसकर्मियों के साथ वहां पहुंचे।
विज्ञापन
नामांकन कक्ष में ही टूटे नियम
नामांकन प्रक्रिया के दौरान प्रत्याशियों के साथ मानक से ज्यादा लोग आरओ के कक्ष में पहुंचे। इस पर आरओ ने नाराजगी जाहिर करते हुए उन्हें निर्धारित संख्या रखने की हिदायत दी। बड़ौत और छपरौली के नामांकन कक्षों में यही नजारा रहा। कलक्ट्रेट में काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। नामांकन कक्ष के बाहर कार्यकर्ताओं को देखते ही पुलिस अधिकारियों ने उन्हें बाहर कर दिया। वहीं, गाड़ियों के काफिले से रोड पर जाम जैसे हालत बने रहे।
केपी पर आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा
बागपत (ब्यूरो)। बड़ौत के भाजपा प्रत्याशी केपी मलिक के खिलाफ पुलिस ने आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज कराया है। नामांकन के समय उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए कुछ लोगों के लिए बड़ौत के गांधी इंटर कॉलेज में भोजन की व्यवस्था की गई थी। पुलिस ने इसकी वीडियोग्राफी कराई थी। इसी के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
करोड़ों के मालिक हैं 10वीं तक पढ़े मलिक
भाजपा के बड़ौत प्रत्याशी पालिकाध्यक्ष केपी मलिक की चल-अचल संपति करोड़ों में है। मलिक के ओबीसी, पीएनबी, जिला सहकारी बैंक और एचडीएफसी में खाते हैं, जिनमें करीब 27 लाख 86 हजार रुपये जमा हैं। इनके पास नकदी सिर्फ 10 हजार रुपये है। इनकी पत्नी सरला मलिक के तीन बैंकों में खाते हैं, जिनमें लाखों की नकदी है। इनके दोनों बच्चों के कई बैंकों में खाते हैं, जिनमें लाखों रुपये जमा हैं। केपी मलिक और उनकी पत्नी के पास अलग-अलग गाड़ी हैं। मलिक 10वीं तक पढ़े हुए हैं। उनके पास केवल सौ ग्राम और पत्नी के पास 410 ग्राम सोना है। दिल्ली, नोएडा, शामली समेत अन्य कई जिलों में इनकी संपति है।
सतेंद्र तुगाना के पास नहीं गाड़ी, 12वीं तक पढ़े
छपरौली से भाजपा प्रत्याशी सतेंद्र सिंह तुगाना 12वीं तक शिक्षित हैं। इनके पास एक लाख की नकदी है, जबकि पत्नी के पास 60 हजार रुपये नकद हैं। तुगाना के पास पांच तौले सोना है, जिसकी कीमत करीब एक लाख 45 हजार रुपये है। पत्नी के पास सात तौले सोना है। इनके पास कोई गाड़ी नहीं है।
सपा ने बदल दिए जिलाध्यक्ष
बागपत। विधानसभा चुनाव नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। इस बीच सपा ने जिलाध्यक्ष राजूद्दीन चेयरमैन को हटाकर दोबारा डॉ. एसपी यादव को जिलाध्यक्ष बना दिया है। शुक्रवार दोपहर हाईकमान ने यह आदेश जारी किया। पिछले महीने ही डॉ. एसपी यादव की जगह राजूद्दीन को सपा का जिलाध्यक्ष बनाया गया था।