फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Kovid vaccination campaign ran in 25 wards

25 वार्डों में चला कोविड वैक्सीनेशन महाअभियान

Sun, 14 Nov 2021 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Kovid vaccination campaign ran in 25 wards
वार्ड सभासद और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य विभाग का किया सहयोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। नगरपालिका के सभी 25 वार्डों में कोविड वैक्सीनेशन महाअभियान चलाया गया। स्वास्थ कर्मियों ने 2200 लोगों का वैक्सीनेशन किया। अभियान में वार्ड सभासद और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।

सरकार ने ग्राम पंचायतों के अलावा निकायों को भी पूर्ण रूप से वैक्सीनेशन से संतृप्त करने की योजना पर कार्य करना शुरू कर दिया है। सरकार की ऐसे जनप्रतिनिधियों को सम्मानित करने की मंशा है, जो अपने क्षेत्र में शत प्रतिशत वैक्सीनेशन कराएंगे। रविवार को खेकड़ा नगरपालिका के सभी 25 वार्डों में कोविड वैक्सीनेशन कैंप लगाए गए। सीएचसी अधीक्षक डॉ. ताहिर और नगरपालिका के नोडल नीरज शर्मा ने सभी शिविरों पर भ्रमण किया। ब्लाक मैनेजर रूपेंद्र शर्मा ने बताया कि सभी वार्डों मे लगाए गए कैंपों में करीब 2200 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया है। इस मौके पर सभासद राजीव गोयल, नजीर अहमद, राजबीर सिंह, राकेश धामा, संदीप प्रजापति, सुधीर धामा, सुशीला देवी, महक सिंह, नरेंद्र सिंह, राजेंद्र यादव के अलावा आपूर्ति विभाग से अनुज शर्मा, पदम धामा, प्रवेश कर्दम, नितिन जैन, सतेंद्र धामा, सूरजभान चौहान और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed