फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Kotwali's CCTV got damaged after asking for court footage

कोर्ट के वीडियो फुटेज मांगने पर कोतवाली का सीसीटीवी कैमरा मिला खराब

Thu, 30 Sep 2021 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Kotwali's CCTV got damaged after asking for court footage
बागपत। सिपाही अरुण को गोली मारने के आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार करने के मामले में वकीलों के हंगामा करने के बाद से कोर्ट ने कोतवाली की वीडियो फुटेज मांगी। जिस पर पुलिस ने कोतवाली के सीसीटीवी को कुछ दिन पहले खराब होना बताया है।
विज्ञापन

सिपाही अरुण कुमार को बीती आठ सितंबर की रात को खेकड़ा ड्यूटी पर जाते हुए गोली मारी गई थी। इस मामले में 22 सितंबर की रात पुलिस ने मुठभेड़ में गोली लगने के बाद आरोपी किरणपाल निवासी महेशपुर चौपड़ा को गिरफ्तार किया था। इस मामले में वकीलों ने मुठभेड़ को फर्जी बताते हुए हंगामा किया था। जिला बार एसोसिएशन के महामंत्री महेंद्र कुमार बंसल का कहना कि उनकी मांग पर कोर्ट ने किरणपाल का दोबारा मेडिकल कराया था। बागपत कोतवाली के सीसीटीवी की 21 से 23 सितंबर तक की फुटेज की रिकार्डिंग उपलब्ध कराने के पुलिस को आदेश दिए थे। इस मामले में कोतवाली प्रभारी अजय कुमार शर्मा ने कोर्ट में जवाब दाखिल कराया है कि कोतवाली पर लगे सीसीटीवी की डीवीआर में खराबी होने के कारण कैमरे कार्य नहीं कर रहे हैं। कैमरों को सही कराने के लिए ऑनलाइन शिकायत लखनऊ सीसीटीवी हेल्प डेस्क पर 20 सितंबर को की गई है। सीसीटीवी कैमरे अभी तक सही नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed