फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Kolkata father-son duo dupes jute trader of Rs 14.95 lakh

Baghpat News: कोलकाता के पिता-पुत्र ने जूट कारोबारी से 14.95 लाख रुपये ठगे

Wed, 19 Feb 2025 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Wed, 19 Feb 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Kolkata father-son duo dupes jute trader of Rs 14.95 lakh
बागपत। कोलकाता के पिता-पुत्र ने उद्यमी बनकर नैथला गांव के जूट कारोबारी से 14.95 लाख रुपये की ठगी कर ली। समय पर जूट के उत्पाद की सप्लाई नहीं होने पर जूट कारोबारी को ठगी का पता चला। इसमें न्यायालय के आदेश पर कोलकाता के पिता-पुत्र के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन


नैथला गांव के पिंटू त्यागी ने बताया कि वह सीके एंड संस टेक्सटाइल फर्म का संचालक है और जूट से बने उत्पादों का कारोबार करता है। सितंबर 2024 को उसकी फार्म को इजराइल की कंपनी ने जूट से बनी रस्सी का आर्डर दिया और उसकी तीस फीसदी रकम 15 लाख रुपये भी ट्रांसफर कर दिए। ऑर्डर बड़ा होने के कारण ट्रेड ऑफ इंडिया कॉम साइट पर जूट के बड़े कारोबारियों की तलाश की तो देवनारायण कर और उसके बेटे लिंटास कर निवासी देव सन्स डाईवर्सीफाइड मां सारदामाई सारणी कोलकाता से बातचीत हुई।
विज्ञापन

दोनों ने खुद को जूट निर्माता कंपनी का मालिक बताते हुए 30 लाख रुपये में ऑर्डर देना तय किया। आर्डर के 95 हजार रुपये उनके खाते में ट्रांसफर भी कर दिए और इसके बाद 14 लाख रुपये ट्रांसफर कराए गए। पिंटू ने आरोप लगाया कि वह जूट की कंपनी देखने के लिए गया तो उन्होंने कंपनी नहीं दिखाई और न ही तय समय पर ऑर्डर की सप्लाई दी। बाद में पता चला दोनों पिता-पुत्र ने धोखाधड़ी कर रुपये ठग लिए हैं। इस मामले में न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने देवनारायण कर और उसके बेटे लिंटास कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed