फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Killing of a young man with a knife in Hilwadi village

Bagpat: होली पर पी रहे थे शराब, कहासुनी होने पर युवक की चाकू से गोदकर हत्या

Wed, 08 Mar 2023 11:06 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 08 Mar 2023 11:06 PM IST
सार

मृतक विक्की उम्र 22 पुत्र स्वर्गीय प्रमोद हिलवाडी गांव का रहने वाला था। बताया जा रहा है की होली पर्व की शाम विक्की गांव के ही एक युवक के साथ उसके ही मकान पर बैठकर शराब पी रहा था। शराब पीने के दौरान उनके बीच कहासुनी हो गई।

विज्ञापन
Killing of a young man with a knife in Hilwadi village
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

बडौत के हिलवाडी गांव में होली पर्व पर एक जगह बैठकर शराब पी रहे युवकों में कहासुनी हो गई। जिसके बाद एक युवक ने दूसरे युवक की चाकूओं से गोदकर बेहरमी से हत्या कर दी और मौके फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक का शव कब्जे में लिया। बताया जा रहा है कि लगभग 16 साल पहले मृतक युवक के पिता प्रमोद की भी हत्या कर दी गई थी। उधर युवक की हत्या से परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


मृतक विक्की उम्र 22 पुत्र स्वर्गीय प्रमोद हिलवाडी गांव का रहने वाला था। बताया जा रहा है की होली पर्व की शाम विक्की गांव के ही एक युवक के साथ उसके ही मकान पर बैठकर शराब पी रहा था। शराब पीने के दौरान उनके बीच कहासुनी हो गई। जिसके बाद युवक ने एक के बाद एक चाकू से वार कर विक्की की बेरहमी से हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया, काफी देर के बाद जब विक्की घर नहीं पहुंचा, तो उसकी तलाश की गई। तलाश करने पर विक्की का शव खून से लथपथ पड़ा मिला। 
विज्ञापन


सूचना पर सीओ सविरत्न गौतम, इंस्पेक्टर एनएस सिरोही पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। उधर युवक की हत्या से परिजनों में कोहराम मच गया पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। बता जा रहा है कि मृतक युवक विक्की के पिता की लगभग 16 साल पहले हत्या कर दी गई थी, फिलहाल युवक की हत्या से परिजनों में कोहराम मच गया। महिलाओं व युवतियों का रोते हुए बुरा हाल है। गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है, सीओ सवि रतन गौतम ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित कर दी गई है। जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed