फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Killing of a farmer after attacking him with a brick in Dhanaura

धनौरा में ईंट से हमलाकर किसान की हत्या

Mon, 19 Apr 2021 11:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Killing of a farmer after attacking him with a brick in Dhanaura
बिनौली (बागपत)। थाना क्षेत्र के ग्राम धनौरा सिल्वर नगर के जंगल में नलकूप पर रह रहे 55 वर्षीय दिव्यांग किसान की गांव के ही दो युवकों ने ईंट से हमला कर हत्या कर दी। उसके बड़े भाई ने गांव के ही दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

ग्राम धनौरा सिल्वर नगर निवासी सुरेंद्र पुत्र धारा सिंह अविवाहित था। वह अपने खेत पर रहता था। रविवार रात गांव के दो युवकों ने नशे में सुरेंद्र की ईंट से हमलाकर हत्या कर दी। इसके बाद फरार हो गए। किसी ग्रामीण ने इसकी जानकारी मृतक के बड़े भाई सुखपाल व भतीजे अंकित को दी। वे मौके पर पहुंचे तो सुरेंद्र का खून से लथपथ शव जमीन पर पड़ा था। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने रात में ही शव को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भिजवा दिया। वहीं, सुखपाल सिंह ने गांव के ही आशीष व प्रदीप राठी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस बाबत इंस्पेक्टर का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

गाली देना मान रहे हत्या की वजह
ग्रामीणों के अनुसार सुरेंद्र को गाली देने की आदत थी। वह किसी को भी गाली दे देता था मगर कोई बुरा नहीं मानता था। सुरेंद्र ने उन्हें गाली दी होगी। दोनों हमलावर नशे में थे। उन्होंने उसकी हत्या कर दी। ग्रामीण यही आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या में जेल गया था आशीष
मृतक के बड़े भाई सुखपाल सिंह ने गांव के जिन दो युवकों को नामजद किया है। उनमें आशीष गत वर्ष गांव के विक्रांत पुत्र विनोद की हत्या के आरोप में जेल गया था। वह कुछ दिन पूर्व ही जमानत पर आया था। दूसरे आरोपी प्रदीप राठी का छोटा भाई नितिन राठी इस समय विक्रांत की हत्या के मामले में जिला कारागार में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed