फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Killing farmer in baghpat

किसान की गला दबा कर हत्या

Thu, 26 May 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 26 May 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
Killing farmer in baghpat
किसान की हत्या के बाद घटनास्थल का निरीक्षण करते सीओ। - फोटो : amar ujala
बागपत के बड़ौत के कासिमपुर खेडी गांव में एक किसान की गला दबाकर हत्या कर दी गई। उसका शव खेत पर नलकूप के कमरे में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किसान के बडे़ भाई ने गांव के ही एक युवक को नामजद कराते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


गांव निवासी प्रवीण (30) पुत्र चंद्रपाल का शव बुधवार की सुबह खेत में स्थित नलकूप के कमरे में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी परिजनों और पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि प्रवीण अविवाहित था और खेत स्थित अपने नलकूप पर ही रहता था। रात भी नलकूप पर ही सोया हुआ था।
विज्ञापन


सूचना पर सीओ सीपी सिंह और थाना प्रभारी सतीश चंद मौके पर पहुंचे और प्रवीण के कपड़ों की तलाश ली। जेब से एक 12 बोर का कारतूस, एक सल्फास की डिबिया मिली। उसके गले पर खरोच के निशान थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ ने बताया कि दो दिन पूर्व उसका गांव के ही बिल्लू पुत्र रामपाल से झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसी आधार पर प्रवीण के बडे़ भाई लोकेंद्र ने बिल्लू को नामजद कराते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण भी स्पष्ट होगी। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed