Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Killers and smugglers are also roaming with licensed weapons

Baghpat News: हत्यारोपी और तस्कर भी लेकर घूम रहे लाइसेंसी हथियार

Wed, 18 Jan 2023 11:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Wed, 18 Jan 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Killers and smugglers are also roaming with licensed weapons
बागपत। जिले में हत्या, हत्या की कोशिश, धोखाधड़ी के आरोपी और तस्कर भी लाइसेंसी हथियार लेकर घूम रहे हैं। ऐसा कोई एक-दो नहीं, बल्कि 50 से ज्यादा लोग हैं। अब यह मामला पकड़ में आने पर इन सभी के लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

एक शराब तस्कर ने मुकदमा दर्ज होने के बावजूद नाम बदलकर फर्जी कागजों के आधार पर शस्त्र लाइसेंस बनवा लिया था। जिसका खुलासा एक महीने पहले तब हुआ, जब उसने सीमा विस्तार के लिए फाइल शुरू की। एसपी कार्यालय में जांच के दौरान मामला पकड़ में आया। उसे मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया और इसके बाद पुलिस की एक टीम बनाकर जांच शुरू कराई। जिसमें ऐसे लोगों की सूची तैयार की गई, जिन पर मुकदमा दर्ज है और इसके बावजूद उन पर लाइसेंसी हथियार है।
विज्ञापन

इस तरह के 221 लोग मिले, जिन पर मुकदमा दर्ज होने के बाद भी लाइसेंसी हथियार है। इनमें करीब 50 लोग ऐसे हैं, जिन पर हत्या, हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी, तस्करी, लूट के गंभीर मामले दर्ज हैं। इसके बावजूद थानों से उनकी लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट नहीं भेजी जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पर कई मुकदमे होने पर लाइसेंसी निरस्तीकरण की रिपोर्ट तैयार
रटौल का जुनैद फरीदी, निवाड़ा का शेरा उर्फ शेर मोहम्मद व इंतजार अली, बागपत का नईम, सरूरपुर का जीत सिंह, बरसिया का फखरूद्दीन, रंछाड़ का समरपाल, धनौरा सिलवरनगर का किरण उर्फ किरनपाल, बिजवाड़ा का मनोज, फजलपुर का संजय, जोनमाना का जितेंद्र, बड़ौत का सोमकुमार, मलकपुर का यशवीर, खेड़ा का मोहकम, बड़ौत का मनोज, शिकोहपुर का नरेंद्र, बड़ौत का अनुज जैन, फौलादनगर का रियाज, निरपुड़ा का निश्चय राणा, खेकड़ा के नीलम धामा, रोहताश कुमार, जयवीर, अमित कुमार उर्फ पिंटू, सलावतपुर खेड़ी का बाबू, पांची का शाहिद अली, ढिक़ौली का अजय, मवीकलां का बलराज उर्फ बिल्लू शामिल है।

कोट...
जिले में हत्या, हत्या की कोशिश, तस्करी, धोखाधड़ी समेत अन्य गंभीर धाराओं में जिन लोगों पर मुकदमा दर्ज हैं। उनके भी शस्त्र लाइसेंस बने हुए हैं। जिसकी रिपोर्ट तैयार कराई और लाइसेंस निरस्त करने के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी गई है। - नीरज कुमार जादौन, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed