फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Kidnapped and raped a teenage girl

Baghpat News: किशोरी को अगवा कर किया दुष्कर्म

Sun, 25 Feb 2024 12:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sun, 25 Feb 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Kidnapped and raped a teenage girl
बड़ौत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को अगवा कर जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। किशोरी के मामा की तहरीर पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

छपरौली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अपने मामा के घर पर आई हुई थी। 15 वर्षीय किशोरी जब घर से थोड़ी दूर स्थित एक दुकान पर सामान लेने जा रही थी, तो वहां पर पहले से ही खड़े दो युवक उसे अगवा कर जंगल में ले गए। इस दौरान एक युवक पहरेदारी पर खड़ा हो गया और दूसरे युवक ने किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म किया। किशोरी ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट भी की गई, जाते-जाते आरोपी ने पुलिस को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

घर पहुंचकर किशोरी ने परिजन को आपबीती बताई तो परिजन किशोरी को लेकर कोतवाली पहुंचे। फिलहाल पीड़िता के मामा की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर क्राइम वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि पीड़िता के मामा की तहरीर पर आरोपी वाली उर्फ सन्नी व काला के खिलाफ दुष्कर्म कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed