फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Kidnap and kill a student Duttnagr

दत्तनगर में छात्र का अपहरण कर हत्या 

Sun, 11 Dec 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 11 Dec 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Kidnap and kill a student Duttnagr
डॉग स्क्वायड ने की जांच पड़ताल - फोटो : amar ujala
बागपत के दत्तनगर गांव में कक्षा दो के छात्र समद (7) का शुक्रवार रात शादी समारोह से अपहरण कर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह खाली प्लाट में शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। छात्र अपने घर से पड़ोस में  शादी समारोह में डांस देखने गया था। आशंका जताई जा रही है कि उसकी कुकर्म के बाद गला दबाकर हत्या की गई है। करीब चार घंटे के हंगामा के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस को विरोध का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


 बालैनी के दत्तनगर गांव निवासी मेहरबान मजदूरी करता है। वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहा है। उसके पड़ोस में एक युवक की शुक्रवार को शादी थी। मकान के बाहर डीजे बज रहा था। मेहरबान के भाई इरफान ने बताया कि उनका भतीजा समद शाम करीब सात बजे डीजे पर हो रहा डांस देखने के लिए घर से गया था, लेकिन घर नहीं लौटा जबकि परिवार के अन्य बच्चे घर पहुंच गए थे। इंतजार करने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी। पूरी रात तलाश करने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला। शनिवार सुबह करीब आठ बजे समद का शव पड़ोसी मुन्ना के खाली पड़े प्लाट में पड़ा मिला। इससे वहां पर अफरातफरी मच गई। वहां पर हंगामा हो गया। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर बालैनी पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन

 

 

परिजनों ने पुलिस पर सूचना देने के बाद कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इस दौरान उनकी काफी नोकझोंक हुई। गुस्साए लोगों ने पुलिस को शव को कब्जे में नहीं लेने दिया। उच्च अधिकारियों की मांग पर सीओ (क्राइम) श्वेताभ पांडेय वहां पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाकर शांत किया। उसके बाद शव को करीब चार बजे पुलिस ने कब्जे में लिया। परिजनों का आरोप है कि समद का अपहरण करने के बाद हत्या की गई है। आशंका है कि कातिलों ने उसकी कुकर्म के बाद हत्या की है। सीओ श्वेताभ पांडेय का कहना है कि समद के कातिलों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही केस का खुलासा कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने की जांच पड़ताल 
बागपत। कातिलों का पता लगाने के लिए पुलिस अफसरों ने डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर बुलाई। टीमों ने सघन जांच पड़ताल की, लेकिन अभी सफलता नहीं मिली। 


 

घटना से परिवार में मचा कोहराम 
बालैनी। मेहरबान के दो बेटे और दो बेटी है। इनमें से एक बेटे समद की जान चली गई। परिजनों ने किसी से रंजिश होने से इंकार किया है। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed