Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Khushi, Gunjan, and Catherine secured first place in the rangoli competition.

Baghpat News: रंगोली प्रतियोगिता में खुशी, गुंजन और कैथरीन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

Fri, 06 Nov 2026 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Khushi, Gunjan, and Catherine secured first place in the rangoli competition.
बागपत। बागपत, अग्रवाल मंडी टटीरी व अमीनगर सराय कस्बे की शिक्षण संस्थाओं में बृहस्पतिवार को दिवाली पर्व को लेकर रंगोली प्रतियोगिता कराई गई। इस मौके पर विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

बागपत के श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेज में प्रतियोगिता का शुभारंभ अरविंद गुप्ता, वैभव मित्तल, दिनेश अग्रवाल व शेर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। रंगोली में खुशी, गुंजन, कैथरीन ने प्रथम, दिव्या, हिमांशी, रिया, खुशी ने द्वितीय और माही, निधि, सलोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आर्ट एंड क्राफ्ट में निकिता ने प्रथम, कैथरीन ने द्वितीय, गोरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान प्राचार्य रोहित शर्मा, हरीश चौहान, पूजा चौहान, मुक्ता वर्मा, रेनू शर्मा, अंकित शर्मा, डॉ. पूजा आदि मौजूद रहे। वहीं शहर के गोल्डन गेट इंटरनेशनल स्कूल में भी रंगोली प्रतियोगिता कराई गई। वहां तुलिका, आयुषी, कोमल, पीयू, सिद्धू, अनिष्का, खुशी, जोया आदि ने एक से बढ़कर रंगोली बनाई। इस दौरान प्रबंधक सुधीर कुमार, प्रधानाचार्य सुमित चौहान, निदेशक सनी दहिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


--

रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने हिस्सा लिया
अमीनगर सराय। कस्बे के आचार्य जय सागर दिगंबर जैन कन्या इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को रंगोली बनाओ, वंदनवार सजाओ व थाली सजाओ प्रतियोगिता कराई। प्रधानाचार्य अनीता जैन ने बताया कि प्रतियोगिताओं में कक्षा 11-12, कक्षा 9-10, कक्षा 6 से 8 तक की छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान आदर्श जैन, हेमपुष्पा शर्मा, आशा यादव, प्रिया जैन, स्वाति राजपूत, सारिका शर्मा, सोनू शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


--

विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बृहस्पतिवार को रंगोली प्रतियोगिता कराई गई। 102 बच्चों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। डॉ. सुभाष त्यागी, प्रवीण चंद जैन, मिथिलेश बंसल ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान अनुज कुमार, ऋषभ ढाका, प्रधानाचार्य उपेंद्र शर्मा, गजेंद्र शर्मा, अंकुश कुमार, लोकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed