{"_id":"58efce564f1c1b874acf909d","slug":"khud-ko-dgp-batakar-utpat-machaya","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में जाकर शराबी बोला- मैं डीजीपी हूं, कोई ज्यादा बोला तो अंदर करा दूंगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक में जाकर शराबी बोला- मैं डीजीपी हूं, कोई ज्यादा बोला तो अंदर करा दूंगा
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Fri, 14 Apr 2017 04:17 PM IST
विज्ञापन
शराबी बोला मैं डीजीपी हूं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत में भारतीय स्टेट बैंक में एक शराबी ने जमकर उधम मचाया। जो भी उसे समझाने का प्रयास करता है तो वह कहता मैं डीजीपी हूं, अंदर करा दूंगा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे कोतवाली ले गई। हवालात में भी वह पुलिस का सिरदर्द बना रहा।
विज्ञापन
भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में बृहस्पतिवार को शराब पीये एक युवक पहुंचा और जोर-जोर से गाली देने लगा। इससे बैंक में मौजूद ग्राहकों में हड़कंप मच गया। जब सुरक्षा गार्ड ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो कहने लगा मै डीजीपी हूं तुम्हें देख लूंगा। वहां मौजूद लोगों ने भी उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना।
विज्ञापन
इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस बैंक पहुंची। पुलिस ने जब उसे वहां से ले जाने का प्रयास किया तो वह पुलिस से भी उलझ गया। बामुश्किल पुलिसकर्मियों ने उसे गाड़ी में बैठाया और उसे कोतवाली ले आई। हवालात में भी बंद होने पर वह पुलिस के लिए सिरदर्द बना रहा। जो भी पुलिसकर्मी उधर से गुजरता, वह उसे गाली देने लगता था। बाद में पुलिस ने उसका मेडिकल कराया और नशा उतरने पर वह पुलिस के सामने गिड़गिड़ाने लगा। पुलिस ने उसे दफा 34 में बंद कर दिया।
विज्ञापन