फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Khichdi was made by mixing hemp

Baghpat News: भांग मिलाकर बनाई गई थी खिचड़ी, खुद खाकर नशे की हालत में बांटी

Fri, 31 Mar 2023 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Fri, 31 Mar 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Khichdi was made by mixing hemp
बागपत। फैजपुर निनाना गांव में प्रसाद की खिचड़ी खाने से 40 बच्चों और व्यक्तियों के बीमार होने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उन्होंने भांग मिलाकर खिचड़ी बनाई थी। खिचड़ी पहले खुद खाने से वह नशे में हो गए और उसके बाद बच्चों व अन्य को खिचड़ी बांट दी गई।
विज्ञापन

फैजपुर निनाना गांव में चार दिन पहले प्रसाद में खिचड़ी बांटी थी। जिसको खाने के बाद करीब 40 बच्चों व व्यक्तियों की हालत खराब हो गई थी। उन सभी को अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार कराया गया था। इस मामले में सरूरपुर चौकी प्रभारी नरेश चंद की तरफ से ओमप्रकाश उर्फ पिप्पन, बंटा, सीडी, अजय, कपिल, प्रवीण, जोनी, भूरा, किरणपाल, विनोद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन

सीओ विजय चौधरी ने बताया कि बुधवार रात को गांव से दो आरोपियों कपिल और अजय को गिरफ्तार कर लिया गया। सीओ के अनुसार उन दोनों ने बताया कि उन्होंने भांग के पत्ते डालकर खिचड़ी बनाई थी। उन्होंने वह खिचड़ी पहले खुद खाई, जिससे उनको नशा हो गया। उसके बाद वह खिचड़ी बांटनी शुरू कर दी और भांग ज्यादा होने के कारण बच्चों व अन्य की हालत खराब हो गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उनको जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed